अदा शर्मा के प्रेम में आदित्य नारायण
बॉलीवुड में एक नया कपल सुनने में आ रहा है हम बात कर रहें है आदित्य नारायण और अदा शर्मा की। अब यह अगर सिर्फ दोस्ती तक होती तो कोई बात नहीं थी लेकिन यह उससे ज्यादा बढ गया है।
आदित्य शापित फिल्म से बॉलीवुड में प्रवेश करने वाले है। अक्सर फिल्म के सेट पर अदा शर्मा को देखा जाता है। वह सेट पर देर तक रहतीं है और दोनों शूट के ब्रेक में काफी समय साथ बिताते है।
यही नहीं कुछ लोगों ने उन्हें बाहर भी घूमते देखा है। आदित्य के माता पिता को भी अदा काफी पसंद है। तभी तो अदा ने अपना 21वां जन्मदिन आदित्य के परिवार के साथ ही मनाया।
वैसे फिल्म शापित में अदा एक विशेष भूमिका में दिखाई पड़ने वाली है लेकिन उसकी वजह से सेट पर हमेशा मौजूद रहने की जरूरत नहीं है। अब सच्चाई क्या है इसे जानने के लिए थोड़ा इंतजार कीजिए।


Click it and Unblock the Notifications