शूटिंग के दौरान चीख पड़ती थीं श्वेता

श्वेता ने बताया, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि हॉरर फिल्म में काम करूंगी। जब मुझे विक्रम भट्ट की इस फिल्म के लिए चुने जाने के बारे पता चला तो मैं खुश होने के साथ-साथ डरी हुई भी थी। मैंने पहले कभी डरावनी फिल्म नहीं देखी थी। औऱ हॉरर फिल्म में काम करने के नाम से मैं डरी हुई थी इसी वजह से मैंने 'शापित" को एक चुनौती की तरह लिया।"
इस फिल्म में काम करने का अनुभव कैसा रहा? इसके जवाब में श्वेता कहती हैं, 'डरावने दृश्यों की शूटिंग करते हुए सेट पर कई बार मुझे काफी डर लगा। कभीकभार तो मैं इतनी जोर से चीख पड़ती थी कि सेट पर मौजूद अन्य लोगों को मुझे एहसास दिलाना पड़ता था कि यह महज फिल्म की शूटिंग है और वास्तव में ऐसा कुछ नहीं है।"


Click it and Unblock the Notifications











