X
{* added on 10-dec-2024 *}
हिंदी » फिल्में » ओएमजी 2
ओएमजी 2

ओएमजी 2

Drama | 11 Aug 2023 | A |
Hindi

2.6 /5 Users

3.5 /5 Filmibeat

ओएमजी 2 कहानी

ओएमजी 2 एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अमित राय द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नज़र आयेंगे इसके अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम फिल्म में सहायक भूमिका में नज़र आयेंगे।  यह फिल्म साल 2012 में रिलीज़ हुई फिल्म ओएमजी- ओह माय गॉड की सीक्वल फिल्म है। 2012 में फिल्म में अक्षय के साथ परेश रावल दिखाई दिए थे। फिल्म अंधविश्वास पर आधारित थी।  देखें फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें  कहानी  ओएमजी 2 फिल्म की कहानी एक भगवान शिव के अनन्य भक्त 'कांति शरण मुद्गल' की कहानी है; जो एक साधारण आदमी, एक प्यार करने वाला पिता और एक देखभाल करने वाला पति है।  फिल्म की कहानी शुरू होती है और दिखाया जाता है के कांति शरण मुद्गल (पंकज त्रिपाठी) एक सीधा सादा इंसान है, भगवान का पूजन सामान एक स्टोर चलता है, सब कुछ ठीक प्रकार से चलता रहता है के उसके बेटे का एक वीडियो पूरे स्कूल और फिर पूरे शहर में वायरल हो जाता है, जिसमे वह मास्टरबेशन कर रहा होता है और इस "गंदी बात" के लिए उसे स्कूल से निकाल दिया जाता है, पूरे समाज में परिवार की थू- थू होने लगती है, और साथ ही लड़के के मानसिक स्वास्थ्य पर इसका भारी प्रभाव पड़ता है, पूरा परिवार उस शहर को छोड़ने का फैसला करता है।   लेकिन जब उसके पिता कांति शरण को अहसास होता है कि उनका बेटा सेक्स से संबंधित गलत जानकारी का शिकार है, जिसके लिए वह खुद भी आंशिक रूप से दोषी है, तो वह अपने बच्चे की पीड़ा को देखते हुए वह भगवान को मदद की पुकार लगाते हैं, और शिव के दूत (अक्षय कुमार) उन्हें सच्चाई और साहस के राह की ओर ले जाते हैं। कांति शरण मुद्गल अपने बेटे के स्कूल समेत, उन सभी को अदालत तक ले जाते हैं, जो सेक्स के बारे में गलत जानकारी मुहैया कराते हैं, चाहे वो कोई हकीम हो, या मेडिकल स्टोर का कर्मचारी। इस तरह इस फिल्म की कहानी आएगी बढ़ती है, आखिर में क्या कांटी शरण की मुहीम रंग लाएगी या वह सब बंद कर देगा यही इस फिल्म की कहानी है।  विवाद केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म की पटकथा में 20 कटौती और (ए) (केवल वयस्कों के लिए) प्रमाणपत्र की सलाह दी, क्योंकि उन्होंने फिल्म के विषय को विवादा, जो भगवान और धर्म के साथ-साथ स्कूलों में यौन शिक्षा से भी संबंधित है। क्योंकि इससे दर्शकों की भावनाओं को ठेस पहुँच सकती है। फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने यह भी सुझाव दिया गया कि फिल्म में अक्षय कुमार का चरित्र, जो शुरू में भगवान शिव का था, वह बदलकर "ईश्वर के दूत" में बदल दिया जाए।  फिल्म के निर्माताओं ने महसूस किया कि इससे फिल्म का सार खराब हो जाएगा, अंततः फिल्म को सेंसर बोर्ड द्वारा (ए) (केवल वयस्कों के लिए) प्रमाणपत्र के साथ बिना किसी कट के, लेकिन 25 संशोधनों के साथ पारित कर दिया गया।
Read More

ओएमजी 2 कास्ट एंड क्रू

ओएमजी 2 क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर अमित राय
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर अमलेंदु चौधरी
संपादक सुवीर नाथ
संगीत / म्यूजिक NA
निर्माता / प्रोड्यूसर अरुणा भाटिया, विपुल डी शाह, राजेश बहल
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

ओएमजी 2 समीक्षक की समीक्षा

अमर उजाला
पहले तो ये कि फिल्म ‘ओएमजी 2’ यानी कि ‘ओह माय गॉड 2’ अक्षय कुमार की फिल्म नहीं है। ये फिल्म है पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की। अभिनेता अक्षय कुमार यहां उत्प्रेरक की भूमिका में हैं।
फिल्मीबीट हिंदी
पंकज त्रिपाठी, अक्षय कुमार और यामी गौतम अभिनीत "ओएमजी 2" एक महत्वपूर्ण और सामाजिक रूप से प्रासंगिक विषय पर बनी एंटरटेनिंग फिल्म है, जिसे जरूर देखा जाना चाहिए। फिल्म का उद्देश्य स्कूल में यौन शिक्षा के महत्व पर एक तार्किक और जिम्मेदार दृष्टिकोण प्रस्तुत करना है, जो समाज में बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण है।

ओएमजी 2 ट्रेलर

Video Thumbnail

ओएमजी 2 गाने

Music Director:

ओएमजी 2 फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग
  • Vijeya mr

×
2.6 /5 Your Rating

ओएमजी 2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+