2023 की सबसे मुनाफेदार फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई 'गदर 2' और OMG 2, यहां जानें बजट और कमाई

Bollywood's Most Profitable Films Of 2023: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई दो बड़ी फिल्में गदर 2 और ओएमजी 2 ने क्लैश के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर जो तूफान लाया है, वो किसी ऐतिहासिक पल से कम नहीं। रिलीज के 20 दिनों के बाद भी दोनों फिल्में सिनेमाघरों में मजबूती के साथ चल रही हैं।
हालांकि, बॉक्स ऑफिस की बात करें तो गदर 2 अक्षय कुमार की फिल्म से काफी आगे दौड़ रही है। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ने 460 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म 600 करोड़ तक पहुंच चुकी है। गदर 2 ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।
बॉक्स ऑफिस पर कमाई और प्रॉफिट
वहीं, अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओएमजी 2 भी अब 100 प्रतिशत से ऊपर का मुनाफा कमाकर हिट फिल्मों की श्रेणी में आ चुकी है। फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 137 करोड़ तक बिजनेस कर लिया है। खास बात है कि गदर 2 और ओएमजी 2.. दोनों ही फिल्में साल 2023 की प्रॉफिटेबल फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। हालांकि इस लिस्ट में अभी टॉप पर है मई में रिलीज हुई अदा शर्मा स्टारर 'द केरल स्टोरी।'
इस साल की सबसे बड़ी मुनाफेदार फिल्मों में शामिल है-
द केरल स्टोरी-
बजट- 30 करोड़, कमाई- 238.27 करोड़, प्रॉफिट- 694.23%
गदर 2-
बजट- 75 करोड़, कमाई- 460.65 करोड़ (जारी है), प्रॉफिट- 514.20%
ओपेनहाइमर (भारत में)-
बजट- 45 करोड़, कमाई- 125 करोड़, प्रॉफिट- 177.77%
मिशन इम्पॉसिबल (भारत में)-
बजट- 50 करोड़, कमाई- 109.50 करोड़, प्रॉफिट- 119%
पठान-
बजट- 250 करोड़, कमाई- 543 करोड़, प्रॉफिट- 117.28%
ओएमजी 2-
बजट- 65 करोड़, कमाई- 137.17 करोड़ (जारी है), प्रॉफिट- 111.03%


Click it and Unblock the Notifications











