मास्टरबेशन पर फ़िल्म बनाने पर अक्षय कुमार ने दिया रिएक्शन, बोले- किसी में हिम्मत नहीं कि...

अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी हिट फिल्मों में भी काम किया है। इतना ही नहीं वैसे वह पिछले कुछ वक्त से लगातार इंडस्ट्री को फ्लॉप फिल्में दे रहे हैं। लेकिन इन दोनों एक्टर मिशन रानीगंज फिल्म को लेकर सुर्खियों का विषय बने हुए हैं। लेकिन अब उन्होंने अपने द्वारा ही बनाई गई सोशल फिल्मों को लेकर बातचीत भी की है।
ओमजी 2 को सेंसर बोर्ड से पास करवाने के लिए मेकर्स के छूट गए थे पसीने
अक्षय कुमार की कुछ वक्त पहले फिल्म ओएमजी 2 भी आई थी जिसको सेंसर बोर्ड से पास करवाने में काफी ज्यादा माथापच्ची हुई थी। इसके बाद में इस फिल्म को एडल्ट सर्टिफिकेट के साथ में पास किया गया। लेकिन जब दर्शकों ने इस फिल्म को देखा तो सेंसर बोर्ड पर सवाल उठाने की आखिर इस फिल्म को A सर्टिफिकेट क्यों नहीं दिया गया।
ओमजी 2 को बच्चों के लिए बनाया गया था
लेकिन अब आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने भी इस मुद्दे को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। बता दे कि उन्होंने मास्टरबेट जैसे विषयों पर फिल्म बनाने को लेकर भी बात कही है। उन्होंने कहा कि ओह माय गॉड 2 फिल्म को बच्चों के लिए बनाया गया है। लेकिन इस फिल्म को सर्टिफिकेट के कारण बच्चे देख नहीं पाए।
मास्टरबेट और सेक्स एजुकेशन जैसी फिल्मों पर अक्षय ने की बात
अक्षय कुमार ने फिल्म के कारोबार को लेकर भी बात की और कहा कि क्या किसी में ऐसी हिम्मत है कि वह मास्टरबेट या फिर सेक्स एजुकेशन जैसी फ़िल्में बना सके? एक्टर ने आगे कहा कि बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी लोगों के पास इतनी हिम्मत नहीं है कि वह इस तरीके की दमदार विषयों पर फिल्म बना पाए।
सोशल विषय पर तीन से चार फिल्में बनाना चाहते हैं अक्षय
अक्षय कुमार ने यह भी कहा कि ओएमजी 2 फिल्म में दिखाई गई सभी घटना एकदम सच है और हकीकत में एक ऐसा ही वाक्या स्कूल में हो चुका है। इतना ही नहीं आगे अक्षय कुमार ने एक्शन फिल्मों पर भी निशाना साधा और कहा कि वह आसानी से राउडी राठौर और सूर्यवंशी जैसी फ़िल्में बना लेंगे। लेकिन सोशल विषयों पर फिल्म बनाना बहुत ही ज्यादा जरूरी है इसीलिए वह हमेशा यही कोशिश करते हैं कि तीन से चार ऐसी फिल्में जरूर बनाएं।


Click it and Unblock the Notifications











