बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 अब ओटीटी रिलीज के लिए तैयार, जानें कब और कहां देंखे

Akshay Kumar's OMG 2 Ott Release: अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'ओएमजी 2' अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपने कंटेंट के दम पर बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता हासिल की। 150 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म सुपरहिट रही। वहीं, अब यह ओटीटी रिलीज के लिये तैयार है।
जी हां, ओएमजी 2 अब 8 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। अमित राय द्वारा निर्देशित ये फिल्म स्कूलों में यौन शिक्षा की जागरूकता पर बात करती है।
नेटफ्लिक्स रिलीज पर बोले अक्षय कुमार
नेटफ्लिक्स पर ओएमजी 2 रिलीज के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, "ओएमजी 2 को सिनेमाघरों में मिले उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया से हम रोमांचित हैं। यह कहानी सीमाओं के परे, हर व्यक्ति तक पहुंचने लायक है और हमें विश्वास है कि नेटफ्लिक्स के साथ हम फिल्म को दुनिया भर के दर्शकों तक ले जाने में सक्षम होंगे। आशा है फिल्म लोगों को पसंद आएगी।"
बता दें, अक्षय कुमार की ओएमजी 2 इस साल की सबसे ज्यादा मुनाफेदार फिल्मों में शामिल है। 65 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने 150 करोड़ का कारोबार किया और 130.76 प्रतिशत का मुनाफा कमाया है। गदर 2 जैसी फिल्म के साथ क्लैश होने के बावजूद, ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है।
केप ऑफ गुड फिल्म्स और वाकाऊ फिल्म्स के सहयोग से वायाकॉम18 स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, ओएमजी 2 अमित राय द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म का निर्माण अरुणा भाटिया, ज्योति देशपांडे, अजीत अंधारे, स्वरूप परेश रावल, हेमा ए. ठक्कर, विपुल डी. शाह, अश्विन वर्दे और राजेश बहल ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications











