अक्षय कुमार के OMG 2 वाले किरदार को परेश रावल ने बताया गैरजरूरी? पूरी बात सुनकर भड़क जाएंगे...

Paresh Rawal On OMG 2- इस साल कुछ बेहतरीन फिल्में रिलीज हुईं हैं और इनमें से एक पंकज त्रिपाठी की ओएमजी 2 भी थी। इस फिल्म सुपरस्टार अक्षय कुमार भी नजर आए थे लेकिन वो सिर्फ गेस्ट रोल में थे। हालांकि वो पूरी फिल्म में नजर आए हैं लेकिन पंकज त्रिपाठी ही इस फिल्म के मुख्य किरदार थे।
अब इस फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर कांजीलाल जी मेहता यानि परेश रावल का एक बयान सामने आया है। उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है जो चौकाने वाला है। परेश रावल की मानें तो ओएमजी 2 में अक्षय कुमार को नहीं होना चाहिए थे।
दरअसल परेश रावल का कहना था कि इस फिल्म में भगवान का कोई काम नहीं था और इस किरदार को अक्षय कुमार ने निभाया था। परेश रावल से सीक्वल में ना होने को लेकर सवाल पूछा गया था। उन्होने कहा कि, "मैं यह अनुमान नहीं लगाता कि मेरे शामिल होने से फिल्म का प्रदर्शन बेहतर होता या नहीं।"
उन्होने इस फिल्म की सफलता को लेकर खुशी जताई है। पहली फिल्म में उन्होने काफी शानदार किरदार निभाया था और लोगों वो खुद काफी पसंद आए थे। ओएमजी 2 की बात करें तो ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी नजर आए थे।
पहले के विवादों के बावजूद, अमित राय द्वारा निर्देशित फिल्म ने अपनी अनूठी कहानी और प्रभावशाली सामाजिक संदेश से दर्शकों और आलोचकों को समान रूप से मंत्रमुग्ध कर दिया है। परेश रावल वाली फिल्म भी रिलीज के पहले और बाद में विवादों का हिस्सा रही थी।
लोगों का कहना था कि इसमें हिंदू धर्म के मजाक बनाया गया है। फिल्म में आप देखेंगे कि किस तरह से परेश ने भगवान के खिलाफ केस करके उनको कटघरे में खड़ा कर दिया था। हालांकि तमाम विवादों के बाद भी फिल्म को काफी प्यार मिला था।


Click it and Unblock the Notifications











