Akshay Kumar Birthday: सामाजिक मुद्दों पर हमेशा खुलकर बात करने वाले अभिनेता के बारें में जानिए खास बातें

Akshay Kumar Birthday: हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग, अपने शानदार अभिनय, अपनी फिल्मों के विषय और अपने लगातार काम करने की प्रेरणा के चलते सुर्खियों में रहने वाले अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो ऐसे में आज हम आपको खिलाड़ी कुमार के बारें में कुछ खास बताएंगे जो कि फैंस हमेशा से जानना चाहते थे।
अक्षय कुमार की लागातार फ्लॉप होने वाली फिल्में-
बैसे तो हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 ने अक्षय कुमार को लगातार फ्लॉप फिल्मों से बचा लिया है। ओएमजी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम करके दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। इस फिल्में में अक्षय कुमार की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। लेकिन इससे पहले अक्षय कुमार ने एक के बाद फ्लॉप फिल्में दी जिनमें सेल्फी, रामसेतू, रक्षाबंधन, सम्राट पृथ्वीराज और बच्चन पांडे शामिल है।
अभिनेता अक्षय कुमार की नेटवर्थ-
बर्थडे बॉय अक्षय कुमार की नेटवर्थ के बारें में जानकार आपको बड़ा झटका लग सकता है पर सच यही है कि अक्षय कुमार इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने एक्टर्स में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए 80 से 100 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। उनकी सालाना कमाई लगभग 500 करोड़ रुपये है। वहीं, अक्षय कुमार की नेट वर्थ 2591 करोड़ रुपये है।
अक्षय कुमार के पास करोड़ो की प्रोप्रटी-
अक्षय कुमार के पास मुंबई में एक सी-फेसिंग बंगला है जिसमें वो अपने परिवार के साथ रहते हैं। इस आलीशान घर में लिविंग रूम, एक होम थिएटर, किचन, डाइनिंग एरिया और एक वॉक इन क्लॉजेट है। इसके अलावा अक्षय के पास चार फ्लैट भी हैं जिनमें से हर एक की कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपये है। अक्षय के पास गोवा में एक शानदार विला भी मौजूद है जहां वो अक्सर अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जाते हैं।
शानदार कारों के शौकिन अक्षय कुमार-
राजेश खन्ना के दमाद अक्षय कुमार ने अपने करियर में कई सारी हिट फिल्में देकर खास जगह बनाई है। अक्षय कुमार शानदार और मंहगी गाड़ियों के शौकिन हैं। अक्षय के पास फैंटम की सैवेंथ जेनरेशन मौजूद है जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपये के आस पास है। इसके अलावा उनके पास एक मर्सडीज बेंज फाइव क्लास भी है जिसकी कीमत 1.10 करोड़ रुपये के पास है। साथ ही उनके पास बेंटले, रेंज रोवर जैसी गाड़िया भी हैं। अक्षय को बाइक्स भी पसंद हैं और उनका बाइक कलेक्शन काफी शानदार है। इतना ही नहीं अक्षय एक प्राइवेट जेट के मालिक भी हैं। इसकी कीमत करीब 260 करोड़ रुपये है। अक्षय इसका इस्तेमाल ट्रैवलिंग के लिए करते हैं।
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-
जल्द ही अक्षय कुमार परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी नई फिल्म 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' में दिखाई देंगे। इसके बाद सूत्रों की मानें तो अभिनेता की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां 2' और 'वेलकम 3' सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती हैं। इन फिल्मों से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। अक्षय कुमार हमेशा ही अपनी फिल्मों के लिए काफी मेहनत करते हैं।
सामाजिक मुद्दो पर अक्षय कुमार की फिल्में-
सिनेमाजगत में अक्षय कुमार एक ऐसे अभिनेता हैं जो कि हमेशा ही खुलकर जिंदगी जीते हैं और सामाजिक मुद्दो पर अपनी बात भी खुलकर रखते हैं। अक्षय कुमार ने अपने करियर में सामाजिक मुद्दो वाले विषय पर कई फिल्में बनाई हैं जिसमें ओएमजी 2, टॉयलेट एक प्रेम कथा, पैडमैन और गुड न्यूज शामिल हैं। इन फिल्मों में अक्षय कुमार की तारीफ हर किसी ने की और आज भी अक्षय इन फिल्मों को अपनी खास फिल्में रखते हैं।
9 सितंबर 1967 को अमृतसर, पंजाब में जन्मे अभिनेता का असली नाम राजीव भाटिया है, जिसे फिल्मी दुनिया में आने के बाद उन्होंने बदल दिया था। मॉडलिंग से अपने सफर की शुरुआत करने वाले अक्षय ने 1991 में फिल्म 'सौगंध' से बॉलीवुड में कदम रखा था और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज अक्षय कुमार इंडस्ट्री का खास चेहरा है।


Click it and Unblock the Notifications












