निकम्मा एक आगामी बॉलीवुड ऐक्शन ड्रामा है जिसका निर्देशन और निर्माण सब्बीर खान सोनी पिक्चर्स के साथ मिलकर किया गया हैं। फिल्म में अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दस्सानी, शिर्ली सेटिया और शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आयीं हैं। यह फिल्म तेलुगु फिल्म मिडिल क्लास अब्बाई का हिंदी रीमेक है। कहानी इस फिल्म की कहानी एक बेरोजगार मध्यवर्गीय लड़का आदि (अभिमन्यु दासानी) की है, जो अपने भाई (समीर सोनी) के साथ रहता है। लेकिन उसकी जिंदगी में बदलाव तब आता है, जब उसके भाई की शादी हो जाती है और घर आती है भाभी अवनि (शिल्पा शेट्टी)। वह मान बैठता है कि उसकी भाभी की वजह से वह अपने भाई से दूर हो गया है और मन ही मन उससे नफरत करता है। लेकिन स्थिति कुछ ऐसी बनती है कि एक नए शहर में कुछ महीनों के लिए उसे भाभी के साथ ही रहना पड़ता है। इस दौरान कई बातों का खुलासा होता है और वह अवनि की इज्जत करने लगता है। अवनि, जो कि एक आरटीओ अधिकारी होती है, अपनी ईमानदारी की वजह से एक बड़ी मुसीबत में फंस जाती है। शहर का एक गुंडा उसकी जान के पीछे पड़ जाता है। ऐसे में आदि किस तरह से अपनी भाभी की रक्षा करता है और क्या वो सफल हो पाता है.. यही स्लॉट पर पूरी कहानी टिक्की हुई है। प्रोडक्शन फिल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी जुलाई 2019 में शुरू हुई थी, लॉकडाउन के बाद अक्टूबर 2020 में फिर से शुरू हुई और नवंबर 2020 के पहले सप्ताह में फिल्म पूरी होने से पहले, भारत में COVID-19 महामारी के कारण मार्च 2020 में फिल्म की शूटिंग फिर रोक दी गई थी।
फिल्म में हीरो विलेन से एक संवाद कहता है, "कुत्ता पाल ले, मगर वहम मत पालना".. 'निकम्मा' देखने के बाद, हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही निर्माता- निर्देशक भी इस वहम से ऊपर उठ जाएं कि साउथ फिल्मों की हर रीमेक सफल होगी।