X
होम » सेलेब्स » शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी

Actress/Producer/Director
जीवनी:  शिल्पा शेट्टी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। शिल्पा शेट्टी ने हिंदी सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। वह रियलिटी शो बिग ब्रदर की विजेता भी रह चुकी हैं। फ़िलहाल इंडियन प्रीमियर लीग की टीम राजस्थान रॉयल्स की सह-मालकिन हैं।  पृष्ठभूमि शिल्पा शेट्टी का जन्म 8 जून 1975 को मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था। वह सुनन्दा (मां) और सुरेन्द्र शेट्टी (पिता) की बड़ी पुत्री है जो औषधि निर्माण उद्योग में काम करते हैं। इनकी एक छोटी बहन है-शमिता शेट्टी जोकि एक अभिनेत्री हैं।  पढ़ाई   शिल्‍पा ने मुंबई में चेंबूर के एंथनी गर्ल्‍स हाईस्‍कूल से पढ़ाई पूरी की और फिर पोद्दार कॉलेज से पढ़ाई की। शिल्पा सिर्फ पढाई में ही नहीं बल्कि नृत्य और खेल में भी अव्वल थीं। और शिल्‍पा एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्‍यांगना हैं। अपने स्‍कूली दिनों में वो वॉलीबॉल टीम की कैप्‍टन भी रह चुकी हैं।  शादी   शिल्पा शेट्टी की शादी व्यवसायी राज कुंद्रा के साथ सम्पन्न हुई है। उनके एक बेटा भी है-वियान कुंद्रा।  करियर शिल्पा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक अभिनेत्री फिल्म बाजीगर से की थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में काजोल और शाहरुख़ खान नजर आये थे। फिल्म में वह काजोल की बहन की भूमिका में नजर आयीं थीं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फ़िल्में कीं जिनमे अपने, मैं खिलाडी तू अनाडी, बाजीगर, धड़कन, गर्व, इंसाफ, इंडियन, कर्ज, रिश्ते, हथियार, चोर मचाये शोर शादी करके फंस गया यार, लाइफ इन अ मेट्रो, दोस्तानाआदि। शिल्पा शेट्टी से जुडी रोचक बातें  1-शिल्‍पा ने अपने एक्टिंग कॅरियर की शुरुआत 1993 में आई फिल्‍म बाजीगर में एक सह अभिनेत्री का किरदार निभा कर की थी। 2- 1994 में आई फिल्‍म आग में शिल्‍पा को पहली मुख्‍य भूमिका मिली। शिल्पा अभी तक हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में करीब 40 फिल्में कर चुकी हैं। 3- शिल्पा को ड्राइव करने से बहुत डर लगता है, इसीलिए वो हमेशा अपने साथ एक ड्राइवर रखती हैं। 4- इंडिया में बिकने वाली ओके मैगजीन के पहले इश्यू के कवर पेज पर शिल्पा की तस्वीर थी। 5- फुट 10 इंच लंबी शिल्‍पा बॉलीवुड की सबसे लंबी अदाकाराओं में से एक हैं। 6- शिल्पा शेट्टी ने बचपन में ही भरतनाट्यम की नृत्य कला सीखी थी और अपनी स्कूल की वॉलीबॉल टीम की कप्तान के साथ-साथ 'कराटे' में ब्लैक बेल्ट भी थी। 8- शिल्पा ने पहली फिल्म 'गाता रहे मेरा दिल' साइन की थी लेकिन किन्हीं कारणों से वो बन नहीं पाई। फिर 1993 में शिल्पा की पहली फिल्म 'बाजीगर' आई जिसने शिल्पा को एक्ट्रेस के तौर पर पहली बार पहचान दी। 9- शिल्पा शेट्टी ने 90 के दशक में ही खुद के और अक्षय कुमार के बारे में अफेयर की खबरें छापने के लिए एक मैगजीन के खिलाफ केस किया था। 10- शिल्पा शेट्टी को 1998 में आई फिल्म 'परदेसी बाबू' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का 'जी बॉलीवुड गोल्ड अवार्ड' भी मिला था। 11- अपनी नेटिव भाषा 'तुलु' के साथ साथ शिल्पा हिंदी, इंग्लिश, कन्नड़, मराठी, गुजराती, तमिल , तेलुगु और उर्दू भी बोलती हैं। 12- शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और दोनों ने एक साथ पहली बार 'फरेब' फिल्म में काम किया था। विवाद  1- वर्ष 2009 में शिल्‍पा पर राज कुंद्रा की पहली पत्नी ने आरोप लगाया कि उनकी वजह से उनके पति ने उन्हें तलाक दिया है, हालांकि बाद में राज कूंद्रा की पत्‍नी ने इसके लिए माफी मांग ली। 2- सेलब्रिटी बिग ब्रदर के दौरान शिल्‍पा पर जेड गुडी ने कथित रूप से नस्‍लीय टिप्‍पणी जिससे दुनिया भर में जेड गुडी की आलोचना हुई। इसके बाद शिल्‍पा ने वो रियलिटी शो जीत लिया। 3- 2006 में मदुरई की एक अदालत ने शिल्‍पा शेट्टी और रीमा सेन के खिलाफ अश्‍लीलता को बढ़ावा देने के आरोप में गैर जमानती वारंट जारी किया। 4- 15 अप्रैल 2007 को एड्स के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेर ने शिल्‍पा को सबके सामने किस कर लिया जिससे एक बार फिर शिल्‍पा विवादों में घिर गई। 5- वर्ष 2003 में शिल्‍पा का परिवार विवादों में घिर गया जब उनके परिवार के अंडरवर्ल्‍ड के साथ कथित रिश्‍तों की खबर आई। सुनंदा शेट्टी ने तब एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि ये उनकी बेटी की छवि खराब करने की साजिश है।
और पढ़ें

शिल्पा शेट्टी फिल्में

फिल्में निर्देशक / डायरेक्टर रिलीज़ की तारीख
as Actress
सोनल जोशी 22 Sep 2023
शब्बीर खान 17 Jun 2022
प्रियदर्शन 23 Jul 2021
सनमजीत सिंह तलवार 28 Mar 2014

शिल्पा शेट्टी:

शिल्पा शेट्टी

नाम शिल्पा शेट्टी
जन्म की तारीख 08 Jun 1975
उम्र 51
मैंगलोर, कर्नाटक
वर्तमान निवास
धर्म
राष्ट्रीयता
हाइट
राशि चिन्ह
शौक

शिल्पा शेट्टी कुल कमाई

कुल कमाई

शिल्पा शेट्टी तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+