सुखी एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सोनल जोशी द्वारा किया गया है। फिल्म में शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आयीं हैं। कहानी इस फिल्म की कहानी एक 38 वर्षीय पंजाबी गृहिणी सुखप्रीत 'सुखी' कालरा की एक हल्की-फुल्की, जीवन की कहानी है, जो अपनी रोजमर्रा की सांसारिक जिंदगी से तंग आकर अपने स्कूल के पुनर्मिलन में भाग लेने के लिए दिल्ली जाती है। सुखी ने यहाँ खुद के 17 साल पुराने वर्जन को फिर से जीया है, जिसमें वह केवल सात दिनों की अवधि में ढेर सारे अनुभवों से गुजर रही होती है, फिर से जी रही होती है, और एक नया जन्म ले रही होती है, एक पत्नी और एक मां बनने से लेकर, फिर से एक महिला होने के नाते, वह अपने जीवन में सबसे कठिन बदलाव कर रही है। रिलीज डेट बता दें यह फिल्म 22 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
"यार सुखी तू मुझे कब सुखी होने देगी", गुस्से से भरा गुरु अपनी पत्नी सुखी से कहता है। इधर बतौर दर्शक आप यही सवाल फिल्म के निर्देशक से पूछना चाहते हैं.. क्योंकि इस 2 घंटे 20 मिनट की फिल्म से आप ऊब चुके होते हैं।