OTT Releases Film This Week: ओटीटी का दर्शकों के बीच एक अलग क्रेज है। पहले जिस तरह से दर्शकों को सिनेमाघरों में बड़ी फिल्में रिलीज होने का इंतजार रहता था अब दर्शकों को ओटीटी पर फिल्में रिलीज होने का इंतजार बेसब्री से रहता है, जाहिर है कि घर पर बैठ कर फिल्मों का मजा लेना हर कोई पसंद करता है। अक्टूबर के पहले हफ्ते में तमाम फिल्में ऐसी हैं, जो सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आ रही हैं। तो हम आपको आज बताते हैं ऐसी फिल्मों के बारें में जो इस हाफ्ते आप ओटीटी पर देख सकते हैं।