खुफिया एक आगामी नेटफ्लिक्स मिस्ट्री ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन जानें-मानें फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज द्वारा किया गया है। फिल्म में तबू, अली फज़ल, वामिका गाबि और आशीष विद्यार्थी, मुख्य भूमिका में दिखाई दिए हैं। कहानी इस फिल्म की कहानी शुरू होती है और दिखाया जाता है 'ढाका', जहां भारत की एक खुफिया एजेंट और कृष्णा की करीबी ऑक्टोपस (सीक्रेट नाम) को मार दिया जाता है। इस घटना से रॉ (RAW) में हलचल मच जाती है। कृष्णा मेहरा समेत सभी जानते हैं कि उनके बीच ही कोई गद्दार है। लेकिन कौन? सभी का अंदेशा रवि मोहन (अली फजल) की ओर जाता है। लिहाजा, रवि और रवि के परिवार पर कुछ वक्त नजर रखा जाता है, और आखिर सबका शक सही साबित होता है। रवि ही देश की सारे खुफिया जानकारी दूसरे मुल्क को बेचता है। लेकिन क्यों? इस सवाल का जवाब काफी दिलचस्प है। बहरहाल, कृष्णा मेहरा के नेतृत्व में रवि और उसके परिवार को गिरफ्त में लेने की पूरी प्लानिंग की जाती है, लेकिन क्या वो सफल हो पाते हैं? नहीं.. आगे कहानी कब, कैसे, किस ओर मुड़ती है, यह इस फिल्म में काफी थ्रिलिंग अनुभव देता है।
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी 'खुफिया' एक दिलचस्प स्पाई थ्रिलर है। पटकथा के स्तर पर थोड़ी कमियां हैं, लेकिन दमदार स्टारकास्ट के लिए नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध इस फिल्म को जरूर देख सकते हैं।