तबू स्टारर विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ख़ुफ़िया' का फर्स्ट लुक रिलीज, निर्देशक ने की तबू की दिल खोलकर तारीफ

नेटफ्लिक्स ने विशाल भारद्वाज द्वारा लिखित और निर्देशित आगामी जासूसी ड्रामा 'खूफिया' के फर्स्ट लुक को रिवील कर दिया है। फर्स्ट लुक वीडियो में फिल्म के दृश्यों का एक विशेष असेंबल दिखाया गया है- जिसमें सभी किरदारों की पहली झलक दी गई है।

उपन्यास 'एस्केप टू नोव्हेयर' पर आधारित, खुफिया आपको एक रॉ ऑपरेटिव-कृष्णा मेहरा की यात्रा पर ले जाती है, जिसे एक बहुत ही महत्वपूर्ण मिशन सौंपा जाता है। इस मिशन के बीच एक जासूस और प्रेमी के रूप में अपनी दोहरी पहचान के बीच खुद को अटका पाता है।

netflix-unveils-the-first-look-of-vishal-bhardwaj-s-upcoming-spy-thiller-khufiya-starring-tabu

खुफिया के लेखक, निर्देशक और निर्माता विशाल भारद्वाज ने साझा किया, "ऐसी फिल्मों पर काम करना जो लोगों, किरदारों, संघर्षों और रिश्तों को तलाशती हैं, मुझे वास्तव में पसंद है। खूफिया मेरे लिए वास्तव में एक विशेष प्रोजेक्ट है। पूरी टीम ने एक सस्पेंसफुल स्लो बर्निंग थ्रिलर बनाने के लिए बहुत मेहनत की है और नेटफ्लिक्स के साथ हम फिल्म को विश्व स्तर पर दर्शकों के सामने पेश करने के लिए रोमांचित हैं।"

खुफिया पर बात करते हुए, तब्बू ने कहती हैं, "एक अभिनेता के रूप में, मैं हमेशा से अलग अलग कहानियों का हिस्सा बनना चाहती थी। नेटफ्लिक्स के ख़ुफ़िया में मैं जिस किरदार को निभा रही हूं, उसके साथ, मैं एक बहुत ही अलग कहानी को एक्सप्लोर कर रही हूं। विशाल भारद्वाज के साथ काम करना हमेशा एक खुशी और बहुत ही फायदेमंद अनुभव होता है। हम नेटफ्लिक्स के साथ काम करने और दुनिया भर के मनोरंजन प्रेमियों के लिए फिल्म लाने के लिए उत्साहित हैं।"

विशाल भारद्वाज और तबू इससे पहले फिल्म मकबूल और हैदर में साथ काम कर चुके हैं। अपनी जोड़ी पर बात करते हुए निर्देशक ने कहा कि मूल कहानी में जो मुख्य किरदार था, वो एक पुरुष था लेकिन मैं इस कहानी में तबू को लेना चाहता था। उन्होंने कहा, "तबू के साथ काम करने के लिए मैंने मुख्य कहानी का जेंडर बदल दिया। मैं तब्बू के साथ काम करने के लिए हमेशा एक कारण खोजने की कोशिश करता हूं और मुझे वह मिल गया है।"

खुफिया विशाल भारद्वाज द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित है और इसमें तब्बू, अली फजल, आशीष विद्यार्थी, वामिका गब्बी और आज़मेरी हक बधों प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X