खुफिया- तब्बू, अली फजल और आशीष विद्यार्थी आए एक साथ, विशाल भारद्वाज का दमदार ओटीटी डेब्यू!
निर्माता निर्देशक विशाल भारद्वाज को लेकर मशहूर है कि वो काफी शानदार फिल्में बनाते हैं लेकिन अब उनको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल वो अब ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं जिसका ऐलान हाल ही में किया गया है। गौरतलब है कि काफी समय से चर्चा थी कि तब्बू किसी फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं जो कि रॉ एजेंट्स की कहानियों पर आधारित होगी। ये वही फिल्म, इसका नाम खुफिया रखा गया है।
ये फिल्म अमर भूषण उपन्यास 'एस्केप टू नोव्हेयर' पर आधारित है। बता दें कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और ये काफी दमदार प्रोजेक्ट है। इस फिल्म में शानदार स्टारकास्ट नजर आने वाले हैं जिसमें तब्बू, अली फजल और आशीष विद्यार्थी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

विशाल भारद्वाज ने खुद इस फिल्म का ऐलान किया है और लिखा है.. "न्याय व्यक्तिगत हो जाता है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक जासूसी थ्रिलर, खुफिया को आपके साथ साझा करने के लिए मैं बेहद रोमांचित हूं।
जल्द ही आ रहा है, केवल नेटफ्लिक्स पर।" इसके साथ उन्होने सभी स्टार्स की तस्वीरें भी साझा की हैं जो कि काफी पसंद की जा रही हैं। बता दें कि इस फिल्म के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर हैशटैग तब्बू ट्रेंड हो रहा है और देखना ये है कि फिल्म रिलीज के बाद कितना बड़ा धमाका करती है।
इस ट्वीट पर निखिल आडवाणी ने कमेंट किया है और लिखा है.. 'ये काफी शानदार है, मुबारक हो विशाल भारद्वाज।' फिलहाल फैंस इस फिल्म के रिलीज का अब इंतजार कर रहे हैं, रिलीज डेट का ऐलान होना बाकी है।


Click it and Unblock the Notifications











