बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला और तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नागा चैतन्य की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। दोनों सितारों ने पिछले महीने सगाई कर खूब चर्चा बटोरी थी और अब वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। और हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी शादी की पहली रस्मों से जुडी कुछ तस्वीरें अपने फैंस के साथ सांझा किया है।