X
होम टॉप-लिस्ट

लव रिवेंज पर आधारित टॉप 7 बॉलीवुड फिल्में

Author Sandhya Yadav | Updated: Monday, February 13, 2023, 10:27 PM [IST]

प्यार में धोखा या लव रिवेंज पर बनी कई बॉलीवुड फिल्में हैं, जिसे आप देख सकते हैं, कहानी के साथ इन फिल्मों में आपको एंटरटेनमेंट भी मिलेगा। अगर आप भी लव रिवेंज और लव फेलियर पर बनी कुछ उम्दा फिल्मे देखना चाहते हैं, तो हम आज आपके लिए ऐसी ही 7 बेस्ट लव रिवेंज बेस्ड फिल्में लायें हैं...


cover image

Table of content

बदलापुर
1

लव रिवेंज फिल्म बदलापुर, एक बेहद उम्दा फिल्म है, जिसमे कई स्टार्स ने काम किया हुआ है। फिल्म काफी रियलिस्टिक लगती है। बैंक रॉबरी में नवाज़ द्वारा वरुण धवन की की पत्नी यामी और उनका बच्चा मारा जाता है, अब हीरो कैसे अपने अचानक से खत्म हुए परिवार का बदला लेता है यही फिल्म की कहानी में दिखाया गया है।  

तड़प
2

तेलुगु फिल्म Rx100 की रीमेक फिल्म तड़प से सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू किया है। फिल्म एक रिवेंज ड्रामा फिल्म है, जिसमे तारा सुतरिया से खाये हुए धोके से अहान अग्रेसिव बन जाता है और उससे इसका बदला लेता है। 

शादी में जरुर आना
3

राजकुमार राव और कृति खरबंदा स्टारर फिल्म शादी में जरूर आना हर उस इंसान को देखनी चाहिए जिसे अपने प्यार में धोका मिला है, इस फिल्म में कोई एक्शन सीन नहीं है फिर भी यह फिल्म काफी अच्छी सीख दे जाती है। 

काबिल
4

साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म काबिल में ऋतिक और यामी एक अंधे कपल की भूमिका में दिखाई देते हैं। दोनों शादी करके अपने जीवन खुश रहते हैं, लेकिन उनकी इस ख़ुशी में ग्रहण लग जाता है, जब यामी का रेप हो जाता है, इस बेबसी से लाचार होकर यामी आत्महत्या कर लेती है, फिर ऋतिक अंधे होने के बावजूद अपनी पत्नी के दोषियों से कैसे अपना बदला लेता है, यही इस फिल्म की स्टोरी लाइन है। 

मलंग
5

साल 2020 में रिलीज फिल्म मलंग में आदित्य कपूर और दिशा पाटनी लीड रोल में दिखाई दिए थे। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं लेकिन एक दिन अचानक दिशा की हत्या हो जाती है, फिर आदित्य इस हत्या का बदला कैसे लेते हैं यही इस फिल्म की स्टोरी है, फिल्म को देखते हुए आप एक मिनट के लिए भी नहीं हिल सकते क्योंकि फिल्म की हर सीन सस्पेंस से जुडी हुई है। 

एक विलेन
6

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म एक विलेन एक बहतरीन लव रिवेंज फिल्म है, जिसमे एक साइको किलर भी है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख लीड रोल में दिखाई दिए हैं।

 

गजनी
7

गजनी एक रिवेंज ड्रामा फिल्म है, जिसमे आमिर खान और आसीन लीड रोल में दिखाई दिए थे, ऐसा क्या होता है के आमिर को केवल 15 मिनट तक ही सब याद रहता है बाद में वह सब भूल जाता है, अगर आप एक बेस्ट एंटरटेनमेंट रिवेंज थ्रिलर फिल्म देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+