तड़प एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह तेलगू फिल्म, आर एक्स 100 की रीमेक है। फिल्म का निर्देशन मिलन लुथरिया कर रहे हैं। इस फिल्म से सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने हिंदी सिनेमा में अपनी जर्नी शुरुवात की है, फिल्म में उनके अपोजिट तारा सुतारिया नजर आयीं हैं। कहानी विदेश से लौटी रमिसा को इशाना बेहद पसंद आता है, दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। लेकिन बाद में इशाना बेहद आक्रमक हो जाता है, जब रमिसा उसे छोड़ कर चली जाती है और उसे पता चलता है के रमिसा ने उसे कभी प्यार नहीं किया बल्कि उसका यूज किया है। ईशाना मसूरी का 'लोकल डार्लिंग' है, वह अपने पिता (सौरभ शुक्ला) के साथ रहता है, जिसे हर कोई डैडी कहकर ही संबोधित करते हैं। डैडी राजनेता दामोदर नौटियाल (कुमुद मिश्रा) के करीबी सहयोगी हैं, जो राज्य के लिए चुनाव लड़ रहा है। उनकी लंदन रिटर्न बेटी है रमीसा। रमीसा और ईशाना को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। दो- तीन दिनों की ही मुलाकातों में दोनों एक- दूसरे को टूटकर चाहने लगते हैं। दोनों के बीच ऐसे जुनूनी प्यार की शुरुआत होती है कि इसकी खबर दोनों के परिवार तक भी पहुंच जाती है। दोनों परिवारों के बीच बड़ा फासला होने की वजह से रमीसा की शादी किसी दूसरे लड़के से कर दी जाती है और उसे वापस लंदन भेज दिया जाता है। इधर ईशाना सालों साल उसे भुला नहीं पाता है। रमीसा से अपनी दूरी का गुस्सा वो रमीसा के परिवार पर निकालता है, जिन्होंने उन दोनों को अलग किया था। वो रमीसा के प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। लेकिन जैसे जैसे कहानी आगे बढ़ती है, इस जुनूनी प्यार की दास्तां में एक बड़ा मोड़ आता है और ईशाना के लिए सब कुछ बदल जाता है। फिल्म का पहला पोस्टर 2 मार्च 2021 को रिलीज़ हुआ था। देखें फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें रिलीज़ ये फिल्म 24 सितम्बर 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन बाद में ये फिल्म 3 दिसम्बर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
अहान शेट्टी ने तड़प में अपने किरदार के साथ न्याय किया है। खासकर एक्शन और इंटेंस सीन्स में वो अच्छे लगे हैं। वहीं, तारा सुतारिया के साथ अहान की कैमिस्ट्री भी अच्छी है।