अहान शेट्टी की तड़प ओटीटी पर रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार, हॉटस्टार पर इन दिन होगा धमाका!

इस साल एक सुपरस्टार के बेटे का शानदार डेब्यू हुआ और उसके अभिनय को सराहा गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की जोकि इन दिनों छाए हुए हैं। उन्होने अपने फिल्मी सफर की शुरु फिल्म तड़प से हाल ही में की थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री तारा सुतारिया नजर आईं थीं और ये 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई था। मिलन लुथरिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असर डालने में नाकाम रही थी..

लेकिन लोगों को इतना जरूर समझ आ गया है कि अहान शेट्टी एक लंबी रेस के घोड़े हैं। आने वाले समय में वो दमदार अभिनय से थिएटर्स हिलाने के लिए तैयार हैं। लेकिन इस फिल्म को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

ahan shetty, tadap, अहान शेट्टी, तड़प

दरअसल अब, रोमांटिक एक्शन थ्रिलर का प्रीमियर 28 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा। जी हां, फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है और अब देखना ये है कि फिल्म को ओटीटी पर कैसा रिसपॉन्स मिलता है।

इस फिल्म की बात करें तो ये 2018 की तेलुगु हिट फिल्म, RX 100 की हिंदी रीमेक थी। तडप की ओटीटी रिलीज की घोषणा करते हुए, अहान शेट्टी ने लिखा, "तड़प की स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार पर 28 जनवरी (एसआईसी) से!"

इसके बाद से अहान के फैंस इस दिन का इंतजार कर रहे हैँ। आज से एक सप्ताह के बाद फिल्म हर घर में मौजूद होगी। अहान शेट्टी काफी जल्दी दूसरे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनेंगे इसमें कोई दो राय नहीं है। सोशल मीडिया पर अक्सर वो छाए रहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X