Box Office: चंडीगढ़ करे आशिकी चौथे दिन दमदार कमाई, स्पाइडर मैन: नो वे होम से बॉक्स ऑफिस पर खतरा
आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर ने अपने दमदार अभिनय से एक बार फिर से चंडीगढ़ करे आशिकी से तारीफ बटोरी है। सिनेमाघर में दर्शक भी इस यूनिक लव स्टोरी को देखने के लिए पहुंचे है। यही वजह है कि चौथे दिन चंडीगढ़ करे आशिकी ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी कमाई की है।
आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्मों की तरह चंडीगढ़ करे आशिकी कमाई के लिहाज से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। चंडीगढ़ करे आशिकी को बड़ी रिलीज मिली है। कोई भी बड़े स्टार के साथ आयुष्मान खुराना को टक्कर नहीं मिली है। इसके बाद भी चंडीगढ़ करे आशिकी ने चार दिन बाद कुल मिलाकर 16 करोड़ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर कर दी।

अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी चंडीगढ़ करे आशिकी ने कोरोना काल में कमाई की रफ्तार को सूर्यवंशी, अंतिम और तड़प के मुकाबले आगे नहीं बढ़ पाई है। रविवार को चंडीगढ़ करे आशिकी का ग्राफ आगे बढ़ा है। दिल्ली, एनसीआर और चंडीगढ़ में आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म ने अपनी कमाई को करोड़ों तक पहुंचाया है।

चंडीगढ़ करे आशिकी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 16.68 करोड़
शुक्रवार को चंडीगढ़ करे आशिकी की कमाई 3.75 करोड़, शनिवार को चंडीगढ़ करे आशिकी की कमाई 4.87 करोड़, रविवार को चंडीगढ़ करे आशिकी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5.91 करोड़। सोमवार को चंडीगढ़ करे आशिकी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2.15 करोड़ का रहा है। इस लिहाज चंडीगढ़ करे आशिकी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 16.68 करोड़ का हो गया है। ट्रेड जानकारों के मुताबिक चंडीगढ़ करे आशिकी दूसरा वीकेंड पूरा करने तक 22 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर सकती है।

तड़प ने 11 दिन में 25 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दूसरी तरफ चंडीगढ़ करे आशिकी से पहले सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प भी सिनेमाघर में रिलीज हुई। तड़प सिनेमाघर में 11 वें दिन की कमाई भी कर रही है। जो कि अहान शेट्टी जैसे नए कलाकार के लिए काबिले तारीफ है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट अनुसार तारा सुतारिया और अहान शेट्टी की फिल्म तड़प ने 11 दिन में 25 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

तड़प की बॉक्स ऑफिस पर पूरी कमाई
साउथ की सुपरहिट फिल्म आरएक्स 100 की कहानी पर तड़प बनाई गई है। अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की तड़प ने ओपनिंग दिल पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.5 करोड़, दूसरे दिन तड़प की कमाई 4.12 करोड़, तीसरे दिन तड़प की कमाई 5.35 करोड़ रही है। रिलीज के चौथे दिन तड़प की सिनेमाघर में कमाई 2.25 करोड़, पांचवें दिन तड़प की कमाई 2.1 करोड़। छठे दिन तड़प की बॉक्स ऑफिस पर कमाई 1.80 करोड़, सातवें दिन तड़प की बॉक्स ऑफिस पर कमाई 1.50 करोड़। आठवें दिन तड़प की कमाई 1.03 करोड़, नौवें दिन तड़प की कमाई 1.30 करोड़, दसवें दिन तड़प की कमाई 1.25 करोड़। 11 दिन तड़प की पूरी कमाई 1 करोड़ के करीब की रही है। इस लिहाज से तड़प का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 24.09 करोड़ तक पहुंचा है।

स्पाइडर मैन नो वे होम की एडवांस बुकिंग 50 लाख से अधिक
चंडीगढ़ करे आशिकी और तड़प के लिए सबसे बड़ी टक्कर स्पाइडर मैन नो वे होम से होगी। स्पाइडर मैन नो वे होम की एडवांस बुकिंग में 50 लाख से अधिक की कमाई हो गई है। जानकारों का मानना है कि स्पाइडर मैन नो वे होम को बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर सूर्यवंशी का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। पीवीआर जैसे बड़े मल्टीप्लेक्स में 3 घंटे के भीतर 50 हजार से अधिक टिकट की बुकिंग की रिपोर्ट सामने आयी है। ऐसे में चंडीगढ़ करे आशिकी को बॉक्स ऑफिस पर सिमटते हुए देखा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











