तड़प बॉक्स ऑफिस: अहान शेट्टी - तारा सुतारिया ने एक हफ्ते में पार किया बजट सुपरहिट, वर्ल्डवाईड भी किया धमाका

अहान शेट्टी - तारा सुतारिया स्टारर तड़प ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते में भी शानदार पकड़ बनाए रखी है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी ये फिल्म युवाओं में अपनी पकड़ मज़बूती से बना चुकी है। फिल्म ने एक ही हफ्ते में अपना बजट पार कर लिया है और अब फिल्म प्रॉफिट कमाना शुरू कर चुकी है।

तड़प ने भारत में एक हफ्ते में कुल 21 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं बात करें वर्ल्डवाईड बॉक्स ऑफिस की तो अहान शेट्टी ने ओवरसीज़ भी अपना डंका बजा दिया है। फिल्म ने एक हफ्ते में वर्ल्डवाईड कुल 24.5 करोड़ की कमाई कर ली है।

tadap-box-office-week-1-collections-india-and-worldwide-ahan-shetty-film-huge-profit-superhit

आज से फिल्म को आयुष्मान खुराना की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी से टक्कर मिलेगी। वहीं किसी हद तक थोड़ी बहुत करण देओल - अभय देओल की वेल्ले से स्पीड ब्रेकर का अनुभव मिल सकता है।

सातवें दिन भी बनाई पकड़

सातवें दिन भी बनाई पकड़

सातवें दिन भी तड़प ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है। गुरूवार, सातवें दिन, 9 दिसंबर को तड़प ने बॉक्स ऑफिस पर 7.2 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की। सुबह के शो की शुरूआत जहां 6 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की वहीं रात तक ये आंकड़ा 8 प्रतिशत पर पहुंचा।

सात दिन में 21 करोड़

सात दिन में 21 करोड़

सात दिन में फिल्म ने 21 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने 4 करोड़ की ओपनिंग की। ये आंकड़ा अहान शेट्टी ने तब दिया जब उनकी फिल्म को अक्षय कुमार की सूर्यवंशी और सलमान खान - आयुष शर्मा की अंतिम से टक्कर मिल रही थी।

स्थिर रहा वीकेंड

स्थिर रहा वीकेंड

हालांकि, उम्मीद की जा रही थी कि तड़प 8 करोड़ की ओपनिंग देकर 13 - 14 करोड़ का वीकेंड दिया। लेकिन 4 करोड़ की ओपनिंग देने के बाद तड़प ने शनिवार को 4.5 करोड़ और उसके बाद रविवार को 5.5 करोड़ की कमाई करते हुए लगभग 13 करोड़ का ही वीकेंड दिया।

औसत लेकिन स्थिर पकड़

औसत लेकिन स्थिर पकड़

ऑक्यूपेंसी के आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने गुरूवार सातवें दिन भी स्थिर पकड़ बनाई हुई है। फिल्म ने गुरूवार को लगभग सभी शहरों में 6 - 8 प्रतिशत तक की ऑक्यूपेंसी दर्ज की। वहीं बड़े शहरों में फिल्म ने 11 - 12 प्रतिशत तक की ऑक्यूपेंसी दर्ज की।

बॉक्स ऑफिस पर कमाई का मौका

बॉक्स ऑफिस पर कमाई का मौका

तड़प के पास कमाई का अच्छा खासा मौका है। माना जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 30 - 32 करोड़ तक की कमाई कर सकती है क्योंकि तड़प के पास कमाने के लिए एक बड़ा window है। बॉक्स ऑफिस पर अगली बड़ी फिल्म रिलीज़ होगी 24 तारीख को। तब तक अहान शेट्टी और तारा सुतारिया बॉक्स ऑफिस पर टिके रहेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X