बिग बॉस के घर से शिल्पा की विदाई, अरमान का दांव पड़ा भारी!
बिग बॉस के 19 अक्टूबर के एपिसोड के दौरान शिल्पा अग्निहोत्री को सबसे कम वोट पाने की वजह से बिग बॉस के घर से बाहर कर दिय गया। इस दौरान अपूर्वा के आंसू तो रोके नहीं रुक रहे थे और शिल्पा भी अपने पति से दूर होने के गम में काफी दुखी हो रही थीं। साथ ही बिग बॉस के घर के अँदर भी कई लोग जो कि शिल्पा के करीबी थे बहुत उदास थे। किसी को नहीं लगा था कि शिल्पा इतनी जल्दी बिग बॉस के घर से बाहर हो जाएंगी। बल्कि खुद शिल्पा जब बिग बॉस के घर से बाहर आईँ तो उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि वो बिग बॉस के घर से इतनी जल्दी बाहर आ गयी हैं। बल्कि वो बहुत ही अच्छी तरह से खेल रही थीं और सभी के साथ उनके अच्छे रिश्ते थे।
शिल्पा के बाहर आने के पीछे सबसे बड़ी वजह जो रही है वो है अरमान कोहली की राजनीती। अरमान ने जन्नत वासियों के बीच शिल्पा अग्निहोत्री को लेकर काफी निगेटिव बातें की और सबको इस बात के लिए कनवेंस किया कि सभी मिलकर बिग बॉस के घर में रह रहे पति पत्नी शिल्पा और अपूर्वा को वोट आउट करें जिसकी वजह से सभी ने शिल्पा को सबसे ज्यादा वोट किया और वो नॉमिनेट हो गयीं। बाद में इस बात के बारे में काम्या ने अपूर्वा और शिल्पा को बताया जब उनका अरमान से झगड़ा हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications












