शिल्पा हुईं बिग बॉस से बाहर, जानिये किसकी थी साजिश!
अरमान का साथ दिया तनीषा ने और भी घर के कुछ सदस्यों ने जो कि अरमान के काफी करीबी थे। अरमान की ये प्लानिंग शिल्पा के लिए काफी भारी पड़ी। उन्हें बिग बॉस के सदस्यों ने ढेर सारे वोट्स देकर नॉमिने कर दिया और एलिमिनेशन के दौरान शिल्पा को सबसे कम वोट पाने की वजह से बिग बॉस के घर से बाहर जाना पड़ा। शिल्पा को पहले तो लगा कि ये सब सिर्फ मजाक है लेकिन बाद में जब उन्हें रियल में घर से बाहर जाना पड़ा तो वो काफी दुखी हो गयीं। शिल्पा ने कहा "मैंने नहीं सोचा था कि मैं इतनी जल्दी बिग बॉस के घर से बाहर हो जाउंगी। लेकिन ये एक गेम है और बाहर तो जाना ही था।
शिल्पा ने ये भी कहा कि वो बिग बॉस के घर में बने अपने नये दोस्तों यानी एंडी और संग्राम का मिस करेंगी और सबसे ज्यादा तो उन्हें अपूर्वा की याद आएगी जिनके बिना उन्हें बिल्कुल भी रहना अच्छा नहीं लगता है। शिल्पा ने कहा कि वो चाहती हैं कि बिग बॉस अब अपूर्वा ही जीतें क्योंकि अपूर्वा एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं। शिल्पा के बाहर जाने से बिग बॉस के कई सारे प्रतिभागी शॉक्ड हैं क्योंकि किसी को भी नहीं लगा था कि शिल्पा इतनी जल्दी चली जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications












