शिल्पा जेड गुडी से मिलने ब्रिटेन पहुँचेंगी

By Staff
शिल्पा जेड गुडी से मिलने ब्रिटेन पहुँचेंगी

2007 में रियलिटी टीवी शो सेलिब्रिटी बिग ब्रदर में हुए तकरार की वजह से शिल्पा शेट्टी और जेड गुडी मीडिया की सुर्ख़ियों में आईं थीं.

शिल्पा शेट्टी सेलिब्रिटी बिग ब्रदर की विजेता रही थीं, और जेड गुडी पर बदतमीज़ी करने और नस्लवादी टिप्पणियाँ करने के आरोप लगे थे लेकिन बाद में दोनों के बीच सुलह-सफ़ाई हो गई थी.

शिल्पा और जेड गुडी के बीच सुलह उनके कैंसरग्रस्त होने की ख़बर आने से पहले ही हो गई थी.

जेड गुडी अगस्त 2008 से गर्भाशय के कैंसर से जूझ रही हैं और डॉक्टरों का कहना है कि वे सिर्फ़ कुछ सप्ताह ही जीवित रह पाएँगी.

शिल्पा पिछले कई महीनों से जेड के संपर्क में हैं, वे दोनों अच्छी दोस्त हैं. शिल्पा उनसे मिलने के लिए बहुत आतुर हैं, जेड ठीक हैं लेकिन काफ़ी कमज़ोर हो गई हैं मैक्स क्लिफ़र्ड, जेड के एजेंट

शिल्पा पिछले कई महीनों से जेड के संपर्क में हैं, वे दोनों अच्छी दोस्त हैं. शिल्पा उनसे मिलने के लिए बहुत आतुर हैं, जेड ठीक हैं लेकिन काफ़ी कमज़ोर हो गई हैं

ऑपरेशन और कीमोथैरेपी के बावजूद कैंसर उनके शरीर के कई अंगों में फैल गया है और डॉक्टरों ने उनके जीवित बचने की संभावना से इनकार कर दिया है.

गुडी के एजेंट मैक्स क्लिफ़र्ड ने कहा, "शिल्पा पिछले कई महीनों से जेड के संपर्क में हैं, वे दोनों अच्छी दोस्त हैं. शिल्पा उनसे मिलने के लिए बहुत आतुर हैं, जेड ठीक हैं लेकिन काफ़ी कमज़ोर हो गई हैं."

27 वर्षीय जेड गुडी पिछले ही सप्ताह अस्पताल से अपने घर लौटी हैं जहाँ वे अपने बेटों फ्रेडी और बॉबी के साथ समय बिताएँगी.

मैक्स क्लिफ़र्ड ने बताया, "जैसे-जैसे एक-एक दिन सामने आ रहा है वे उसे गुज़ार रही हैं, वे अच्छे मूड में हैं."

जेड गुडी के गर्भाशय के कैंसर से पीड़ित होने के बाद ब्रितानी सरकार ने कहा है कि वह गर्भाशय के कैंसर की जाँच की उम्र को घटाने पर विचार कर रही है.

जेड गुडी ने ब्रितानी सरकार की इस घोषणा का स्वागत किया है, ब्रिटेन में गर्भाशय के कैंसर के लिए जाँच के लिए न्यूनतम उम्र 25 वर्ष है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X