सलमान के बिग बॉस शो में ऐश-कैटरीना दोनों हैं मौजूद!
सलमान खान के बिग बॉस 7 को आजकल कुछ ज्यादा ही सुर्खियां मिल रही हैं। एक तरफ कंटस्टेंट के झगड़े, प्यार-मोहब्बत और दूसरी तरफ सलमान के कुछ बड़े ही मजाकिया कमेंट्स। सलमान खान ने पिछले दो हफ्तों में बिग बॉस की दो कंटस्टेंट एली और शिल्पा को कैटरीना और ऐश्वर्या के साथ कंपेयर कर दिया और उनके ये करती बस बवाल हो गया। जब पहली बार सलमान खान ने ऐली को कैटरीना के साथ कंपेयर किया तो लोगों को हैरान हुई मजा भी आया लेकिन बात इतनी ज्यादा नहीं सुर्खियों में आई। लेकिन पिछले रविवार को जब सलमान खान ने शिल्पा अग्निहोत्री को ऐश्वर्या के साथ कंपेयर किय तब तो मीडिया ने बवाल ही मचा दिया। खबरों की टॉप की सुर्खियों में यही खबर चलती रही।
सलमान खान भी बड़ी ही प्यार भरे अंदाज के साथ बिग बॉस को और भी हिट करने में लगे हैं। बतौर एंकर सलमान अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वो अपनी तरफ से बिग बॉस की टीआरपी बढ़ाने में कोई कसर ना छोड़ें भले ही इसके लिए उन्हें अपनी एक्स गर्लफ्रैंड्स के नाम ही क्यों ना यूज करने पड़ें। पहले उन्होंने कैटरीना का नाम लिया लेकिन कुछ खास इफेक्ट नहीं पड़ा। लेकिन ऐश्वर्या राय का नाम लेते ही बिग बॉस की टीआरपी एकदम हाई हो गयी। जिन्होंने एपिसोड मिस किया उन्होंने नेट पर जाकर एपिसोड देखा और जिन्होंने एपिसोड देखा वो तो अभी तक इसी बारे में बातें कर रहे हैं।
सलमान खान और उनके इस अंदाज का असर उनकी एक्सगर्लफ्रैंड्स पर भी पड़ रहा है। वो भले ही सामने आकर कुछ नहीं कह रही लेकिन उन्हें कहीं ना कहीं इस बात की तसल्ली है कि आखिर सलमान ने उनका नाम लिया है। ऐश्वर्या से जब इस बारे में एक इवेंट में पूछा गया कि जब कोई उनका नाम लेकर किसी और को कंपेयर करता है तो उन्हें कैसा लगता है इसपर ऐश्वर्या ने सिर्फ इतना कहा है थैंक यू। अब ऐश को भी पता होगा कि आखिर मीडिया किसके बारे में बात कर रही है और क्या पूछना चाहती है। लेकिन ऐश ने बिना किसी तरह के टैंट्रम दिखाए हंसते हुए जवाब दिया। फिल्हाल अब दर्शकों के लिए बिग बॉस काफी इंटरेस्टिगं हो गया है क्योंकि सलमान, ऐश और कैट एक साथ भला कब दिखे हैं।


Click it and Unblock the Notifications










