ऐश्वर्या को सलमान ने कहा बाई, फिर भी ऐश ने कहा थैंक्स!

सलमान खान ने एक बार फिर से लोगों को अपने और ऐश्वर्या राय के बारे में बातें करने का मौका दे दिया है। हाल ही में बिग बॉस की प्रतिभागी शिल्पा अग्निहोत्री को ऐश्वर्या राय की तरह खूबसूरत बताकर सलमान खान ने ये जता दिता है कि ऐश और सलमान खान आज भी एक दूसरे को चाहते हैं और पसंद भी करते हैं। लेकिन सलमान खान का ऐश और शिल्पा को कंपेयर करने का तरीका कुछ अजीब जरुर था। यूं लगा कि जैसे सलमान खान ने ऐश्वर्या को बाई की उपमा दी हो। अब ये कैसे हुआ और ऐश को बाई क्यों कह दिया सलमान ने ये जानने के लिए आगे पढ़िये।

हुआ कुछ यूं कि बिग बॉस की कंटस्टेंट शिल्पा ने सलमान खान से कहा कि वो किचन में काफी काम करती हैं इसलिए उन्हें उनके दोस्त सक्कू बाई कहकर बुलाते हैं। इसपर सलमान खान ने कहा कि शिल्पा बिल्कुल ऐश्वर्या की तरह दिखती हैं। तो इसका मतलब घुमा फिराकर सलमान खान ने ऐश्वर्या को सक्कू बाई से कंपेयर कर दिया। लेकिन ऐश्वर्या राय ने शायद ये नहीं जानती थीं कि असल में सलमान ने उनकी खूबसूरती की तारीफ नहीं की बल्कि उन्हें बाई कहा है। इसीलिए ऐश ने भी हाल ही में अपने एक इवेंट के दौरान सलमान को थैंक यू कह दिया।

अब सलमान ने ऐश को तो सक्कू बाई से कनेक्ट कर दिया और इनडायरेक्टली कह दिया कि ऐश्वर्या राय उन्हें छोड़कर आखिर सक्कू बाई ही बन गयीं हैं। अब सलमान और ऐश्वर्या राय कुछ समय तक सुर्खियों में बने रहेंगे। जब तक कि सलमान खान अपने दर्शकों को कुछ और ना दे दें डिसकस करने के लिए। वैसे ये तो है कि आज भी सलमान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी लोगों को काफी पसंद है और दर्शक एक बार फिर से दोनों के एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखने को बेताब हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X