X
निकम्‍मा
Comedy | Drama | Romance | 17 Jun 2022 |
Hindi

निकम्‍मा कहानी

निकम्‍मा एक आगामी बॉलीवुड ऐक्‍शन ड्रामा है जिसका निर्देशन और निर्माण सब्‍बीर खान सोनी पिक्‍चर्स के साथ मिलकर किया गया हैं। फिल्‍म में अभिनेत्री भाग्‍यश्री के बेटे अभिमन्‍यु दस्‍सानी, शिर्ली सेटिया और शिल्पा शेट्टी मुख्‍य भूमिका में नजर आयीं हैं। 

यह फिल्म तेलुगु फिल्म मिडिल क्लास अब्बाई का हिंदी रीमेक है। 

कहानी
इस फिल्म की कहानी एक बेरोजगार मध्यवर्गीय लड़का आदि (अभिमन्यु दासानी) की है, जो अपने भाई (समीर सोनी) के साथ रहता है। लेकिन उसकी जिंदगी में बदलाव तब आता है, जब उसके भाई की शादी हो जाती है और घर आती है भाभी अवनि (शिल्पा शेट्टी)। वह मान बैठता है कि उसकी भाभी की वजह से वह अपने भाई से दूर हो गया है और मन ही मन उससे नफरत करता है। लेकिन स्थिति कुछ ऐसी बनती है कि एक नए शहर में कुछ महीनों के लिए उसे भाभी के साथ ही रहना पड़ता है। इस दौरान कई बातों का खुलासा होता है और वह अवनि की इज्जत करने लगता है। अवनि, जो कि एक आरटीओ अधिकारी होती है, अपनी ईमानदारी की वजह से एक बड़ी मुसीबत में फंस जाती है। शहर का एक गुंडा उसकी जान के पीछे पड़ जाता है। ऐसे में आदि किस तरह से अपनी भाभी की रक्षा करता है और क्या वो सफल हो पाता है.. यही स्लॉट पर पूरी कहानी टिक्की हुई है।
 
प्रोडक्शन
फिल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी जुलाई 2019 में शुरू हुई थी, लॉकडाउन के बाद अक्टूबर 2020 में फिर से शुरू हुई और नवंबर 2020 के पहले सप्ताह में फिल्म पूरी होने से पहले, भारत में COVID-19 महामारी के कारण मार्च 2020 में फिल्म की शूटिंग फिर रोक दी गई थी। 



Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+