13 साल के बाद अब बॉलीवुड कमबैक कर रही हैं शिल्पा शेट्टी- इस फिल्म को किया लॉक
90 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुकीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अब छोटे पर्दे पर काफी पॉपुलर हैं। कई रिएलिटी शो की जज रह चुकी हैं। लेकिन बता दें, 13 साल के बाद अब एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाली हैं। जी हां, शिल्पा शेट्टी ने खुद इसका खुलासा किया है। शब्बीर खान के निर्देशन में बन रही एक्शन फिल्म 'निकम्मा' में शिल्पा अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।
कोई शक नहीं कि शिल्पा शेट्टी के फैंस इस खबर से बेहद खुश होंगे। अपनी फिटनेस को लेकर पॉपुलर रहीं शिल्पा अपनी कमबैक फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि फिल्म में उनका किरदार काफी अनोखा है और आजतक निभाए किरदारों से काफी अलग। फिल्म में मुख्य किरदारों में हैं अभिमन्यु दासानी और शिरले सेतिया।

याद दिला दें कि शिल्पा शेट्टी बड़े पर्दे में साल 2007 में फिल्म 'अपने' में नजर आईं थी। इसके बाद उन्होंने एक ब्रेक लिया और फिर छोटे पर्दे की ओर रुख किया। टेलीविजन के साथ साथ शिल्पा अपने फिटनेस वीडियोज को लेकर भी काफी पॉपुलर रहीं। उन्होंने योग की सजगता पर भी काफी किया।
View this post on InstagramA post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
निकम्मा के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, निकम्मा की कहानी में मुझे काफी ताजगी दिख रही और शब्बीर के साथ काम करने के लिए भी मैं उत्साहित रही हूं। वहीं, निर्देशक ने शिल्पा की तारीफ करते हुए कहा कि, शिल्पा शेट्टी एक ऐसा नाम है जिसे देश के हर कोने में लोग जानते हैं, ऐसे में उनकी वापसी के लिए ऐसे ही किरदार की जरूरत थी। मैं उनके फैंस को भी भरोसा दिलाना चाहता हूं कि यह किरदार मेरी फिल्म का सबसे अहम हिस्सा है।


Click it and Unblock the Notifications











