मटरू की बिजली का मंडोला वर्ष 2013 में आई एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है, जिसका सह निर्देशन और निर्माण विशाल भरद्वाज ने किया। फिल्म में पंकज कपूर, इमरान खान और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे, इसके अलावा फिल्म में सहायक भूमिका में शबाना आजमी और आर्य बब्बर भी नजर आये। फिल्म सिनेमाघरों में 11 जनवरी 2013 को रिलीज हुई। कहानी: मंडोला एक पैसे वाला बिजनेसमैन है जो कि हरियाणा के गांव के किसानों की जमीन हड़पकर शॉपिंग कांप्लेक्स बनवाना चाहता है, जिसमें उसका साथ देती है विधायक शबान आजमी, जिसकी नियत मंडोला के पैसे पर खराब है वो इसलिए मंडोला की बेटी बिजली यानी अनुष्का से शादी अपने बेटे आर्य बब्बर से करवाना चाहती है लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब मटूरू यानी इमरान खान गांव आता है जो कि पढ़ा-लिखा गंवई है जिसके बाद पंकज कपूर को सपने में गुलाबी भैंस दिखने लगती है।