X
होम टॉप-लिस्ट

इन हसीनाओं की शादी के बाद जिंदगी बन गई नर्क, खूब झेले दुख

Author Priya Tomar | Published: Friday, October 13, 2023, 04:39 PM [IST]

Bollywood actresses Life after wedding: शादी के बाद सबकी जिंदगी बदल जाती है फिर चाहे वह पुरुष हो या महिला। वहीं जब बात बॉलीवुड एक्ट्रेस की हो तो शादी के बाद उनकी भी जिंदगी में बदलाव होता ही है, जाहिर है कि वह भी इंसान हैं। तो ऐसे में हम आपको आज उन हसीनाओं के बारें में बताएंगे जिन्होंने बड़े धूम-धाम के साथ शादी की और शादी को खुब एंजॉय भी किया परंतु शादी के बाद इन हसीनाओं की जिंदगी पूरी तरह नर्क बन गई और इन्होंने बहुत दर्द, दुख और तकलीफ झेली।


cover image

Table of content

करिश्मा कपूर

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का आता है। करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी की थी। शादी बहुत ही धूम-धाम से हुई थी और दोनों में उस वक्त बहुत प्यार भी था। परंतु कुछ सालों बाद दोनों का तलाक हो गया क्योंकि उनके बीच रिश्ते काफी खराब हो चुके थे। करिश्मा कपूर ने खुलासा किया था कि संजय कपूर और उनकी फैमिली उन्हें टॉर्चर करती थी। इतना ही नहीं करिश्मा कपूर ने ये भी कहा था कि उन्होंने बहुत बुरा वक्त इस शादी में देखा तब जाकर अलग होने का फैसला किया था।

मनीषा कोइराला

बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का नाम भी इस लिस्ट में आता है। मनीषा कोइराला एक टॉप की एक्ट्रेस रही हैं, हमेशा ही अपनी फिल्मों और अपनी एक्टिंग के साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी मनीषा काफी मशहूर थी। लेकिन मनीषा की किस्मत शादी में काफी खराब रही। नेपाली राजघराने से ताल्लुक रखने वाली मनीषा कोइराला ने अपने से 7 साल छोटे नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की थी। शादी के 6 महीने बाद ही मनीषा की शादी-शुदा जिंदगी खराब होने लगी औ बात इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि दोनो ने तलाक ले लिया।

अमृता सिंह

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह ने लव मैरिज की थी। सैफ अली खान और अमृता सिंह की उम्र में एक बड़ा फासला था परंतु फिर भी अमृता ने सैफ के प्यार में शादी करने का फैसला लिया। शादी के बाद अमृता सिंह और सैफ अली खान के रिश्ते में लड़ाई-झगड़ा शुरु हो गया और दोनों ने अलग होने का फैसला किया। आज भी दोनों एक-दूसरे से कभी नहीं मिलते हैं। दोनों के दो बच्चे हैं जो रहते तो अपनी मां अमृता के साथ है परंतु पापा सैफ अली खान के घर भी जाते रहते हैं। 

आलिया सिद्दीकी

हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने भी कई बार खुलासा किया है कि उनकी जिंदगी शादी के बाद बहुत दुख-दर्द भरी रही हैं। आलिया ने कई सारे इंटरव्यू में कहा है कि इस शादी में उन्होंने बहुत कुछ झेला है, बहुत सारी तकलीफों का सामना किया है तब जाकर कुछ समय तक ये शादी चली पर जब चीजों हाथ से निकलने लगी उसके बाद तलाक का फैसला किया। 

राखी सावंत

ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत का नाम भी इस लिस्ट में आता है। राखी सावंत की पहली शादी के बारें में सबको पता ही है। लेकिन पहली शादी को खत्म करने के बाद एक्ट्रेस राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी के साथ निकाह किया था। इसके बाद दोनों बड़े प्यार से नजर आते थे फिर अचानक से राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी पर कई गंभीर आरोप लगाए। यहां तक कि आदिल दुर्रानी को जेल जाना पड़ा था। राखी सावंत ने वीडियो शेयर कर बताया था कि उनका तलाक फाइनल हो गया है। इस शादी को लेकर हमेशा ही राखी ने अपना दर्द बयां किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+