'साडी लव स्टोरी' ले डूबी 'मटरु की बिजली'
सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि ओवरसीज मार्केट में भी 'मटरु की बिजली का मंडोला' का बिजनेस काफी प्रभावित हुआ। यूएसए, यूके और ऑस्ट्रेलिया में मटरु की बिजली का मंडोला का कुल कलेक्शन सीथम्मा वाकिट्लो सीरीमल्ले छेत्तु के बिजनेस से काफी कम रहा। मटरु की बिजली का मंडोला का पहले हफ्ते 113 स्क्रीन्स पर लगने के बावजूद यूएसए बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन जहां 1.85 करोड़ रहा वहीं सीथम्मा वाकिटलो सीरीमल्ले छेत्तू का पहले हफ्ते कलेक्शन रहा 6.87करोड़ वो भी सिर्फ 69 स्क्रीन्स पर लगने के बावजूद।
नायक फिल्म ने यूएसएक के बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते 2.11 करोड़ का बिजनेस करके दूसरे नंबर पर रही वहीं साड्डी लव स्टोरी ने मात्र 26 स्क्रीन्स पर लगने के बावजूद 51.46 लाख कमाए और साथ ही कन्ना लड्डू थिन्ना आसाइया ने 12.99 लाख कमाए मात्र 6 स्क्रीन्स पर लगकर और एलेक्स पंडियन ने 12 स्क्रीन्स पर लगकर 9.02 लाख कमाए।
यूके में मटरु की बिजली का मंडोला ने 65 स्क्रीन्स पर रिलीज होकर 85.24 लाख कमाए। यूके में विशाल भारद्वाज की ये फिल्म टॉप पर रही। साड्डी लव स्टोरी ने 16 स्क्रीन्स पर रीलीज होकर 15.90 औरएलेक्स पांडियन ने 11 स्क्रीन्स पर रिलीज होकर 13.63 लाख कमाए और कन्ना लड्डू थिन्ना आसाइया ने 3 स्क्रीन्स पर रिलीज होकर मात्र 4.68 का बिजनेस किया।


Click it and Unblock the Notifications
