शाहरुख काजोल की दोस्ती के कुछ अनदेखे पल
बॉलीवुड में यूं तो हर एक फिल्म से नयी जोड़ियां बनती हैं और दूसरी फिल्म में वही जोड़ी अलग अलग एक्टर के साथ दिखाई देती है। लेकिन कुछ जोडि़यां अपने बीच की कैमिस्ट्री से एक इतिहास बना देती हैं और लोग उस जोड़ी को हर बार बार बार देखना चाहते हैं। निर्देशक भी ऐसी जोड़ियों को अपनी फिल्मों में लेकर अपनी फिल्म की सफलता को पहले से ही सेक्योर करना चाहते हैं। बॉलीवुड में ऐसी सदाबहारजोड़ियो में अमिताभ बच्चन-रेखा, राजेश खन्ना- आदि शामिल हैं और एक और जोड़ी है जिसका जादू सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए लोग आज भी बेताब रहते हैं और वो है किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी।
शाहरुख खान ने यूं तो बॉलीवुड की अधिकर टॉप की अभिनेत्रियों के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांटिक जोड़ी बनाई है और वो सभी जोड़ियां सफल भी हुई हैं। अब तक शाहरुख खान ने रानी मुखर्जी, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ करीना कपूर और ऐश्वर्या राय तक के साथ रोमांटिक जोड़ी बनाई है। लेकिन काजोल के साथ शाहरुख खान की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाल मचाया वैसा जादू और किसी हिरोईन और शाहरुख की जोड़ी ना कर पाई। दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे से इस जोड़ी ने सफलता का जो मकाम हासिल किया वो कोई और जोडी़ हासिल ना कर पाई। शाहरुख ौर काजोल की जो ड़ी बॉलीवुड की आइकॉनिक जोड़ियों में से एक है।
आखिरी बार ये जोड़ी 2010 में फिल्ममेकर करन जौहर की फिल्म माई नेम इज खान में नज़र आई। फिल्म को कई सारे अवॉर्ड मिले। शाहरुख खान की पहली फिल्म थी बाजीगर इसमें शाहरुख खान ने निगेटिव किरदार निभाया था लेकिन इसके बावजूद उन्हें ही फिल्म का हीरो माना गया। शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को दर्शकों के द्वारा काफी पसंद िकया गया। बाजीगर के बाद करन अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम् और माई नेम इज खान में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी नज़र आई।


Click it and Unblock the Notifications











