पापा के लिए मटरू देखना चाहते हैं शाहिद

 Shahid Kapoor, Pankaj Kapoor
विशाल भारद्वाज की फिल्म 'मटरू की बिजली का मनडोला' भले ही बॉक्सऑफिस पर ठंडी चल रही हो लेकिन किसी के लिए बेहद खास है और वो महत्वपूर्ण इंसान और कोई नहीं बल्कि पंकज कपूर के साहब जादे शाहिद कपूर हैं जिन्होंने इच्छा जताई है कि वो मटरू अपने पापा पंकज कपूर के लिए देखना चाहते हैं। जिनके काम की बहुत तारीफ इस फिल्म में हो रही है।

अपने पापा की फिल्म मौसम में काम कर चुके शाहिद ने कहा कि मटरू के पीछे देखने का कारण उनके पापा तो हैं हीं, बल्कि वो विशाल के लिए भी फिल्म देखना चाहते हैं क्योंकि विशाल के साथ उन्होंने कमीने फिल्म में में काम किया है। शाहिद ने कहा कि वो जानते हैं कि विशाल बेहतरीन निर्देशक हैं उनकी फिल्म में एक नयापन होता है। इसलिए वो बहुत जल्द मटरू की बिजली का मनडोला' देखेंगे।

आपको बता दें कि 11 जनवरी को पर्दे पर पहुंची फिल्म 'मटरू की बिजली का मनडोला' के लिए अगर किसी की तारीफ हो रही है तो वो हैं फिल्म में मंडोला बनें पंकज कपूर। जिनके लिए दर्शकों और समीक्षकों ने केवल एक शब्द का प्रयोग किया है और वो है बेहतरीन। फिल्म के सारे पहलुओं और किरादरों पर भारी पड़े पंकज कपूर फिल्म में पियक्कड़ बिजनेसमैन के रूप में हैं जो कि नशे से पहले कुछ और होता है और नशे के बाद कुछ और। फिल्म में पहली बार आपको पंकज कपूर नाचते हुए भी दिखायी पड़ रहे हैं।

खैर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की माने तो तीन दिन में मात्र 22 करोड़ का बिजनेस किया है जो कि उम्मीद से कम हैं लेकिन समीक्षकों ने कहा है कि फिल्म अपनी लागत वसूल लेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X