..................... Matru Role was very Tough for me, Thanks Vishal, said Imran Khan | Matru Ki Bijlee Ka Mandola | पब्लिक छोड़ सब ने विशाल को कहा थैंक्यू - Hindi Filmibeat

पब्लिक छोड़ सब ने विशाल को कहा थैंक्यू

'मटरू की बिजली का मंडोला' को आशातीत सफलता तो नहीं मिली है लेकिन फिर भी औसत कमाई में आ गयी है लेकिन इस फिल्म की स्टारकास्ट जैसे इमरान खान, पंकज कपूर और शबाना आजमी सबने अपने ऱोल के लिए विशाल भारद्वाज की तारीफ की है. सबका कहना है कि विशाल ने उन्हें ऐसे रोल दिये जो कि चुनौती पूर्ण थे इसके लिए वो सब उनके शु्क्रगुजार हैं।

फिल्म में मटरू बनें इमरान ने कहा कि उनके लिए मटरू बनना बहुत कठिन था क्योंकि उन्होंने कभी भी जाट भाषा बोली नहीं थी,यह सब कुछ विशाल की मेहनत का नतीजा है जिन्होंने स्पेशल वर्कशॉप मेरे लिए करवाई तो वहीं पंकज कपूर ने कहा कि मैं फिल्म में नाच रहा हूं यह सब विशाल की देन हैं तो वहीं परिपक्क अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी विशाल को अपने रोल के लिए धन्यवाद दिया।

मालूम हो कि सबको उम्मीद थी कि फिल्म नये साल में बड़ा धमाका करेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं फिल्म की शुरूआत काफी धीमी रही, जिसके कारण इस फिल्म का मार्केट डाउन रहा। इस फिल्म के बिजनेस को बिगाड़ने का काम किया पंजाबी फिल्म शादी, लवस्टोरी इन नार्थ ने।

वैसे आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म ने औसत कमाई की है। आपको बता दें कि देश के 1850 स्क्रीन पर यह फिल्म रिलीज हुई थी जिसे समीक्षकों और दर्शकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X