मटरू.. के लिए विशाल को थैंक्स: शबाना आजमी

विशाल भारद्वाज की फिल्म 'मटरू की बिजली का मनडोला' की भले ही बॉक्सऑफिस पर हालत पतली हो लेकिन फिल्म के दिग्गज कलाकारों जैसे पंकज कपूर और शबाना आजमी के अभिनय की तारीफ लोग कर रहे हैं। अपने अभिनय की तारीफ सुनकर शबाना आजमी खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। स्क्रीन अवार्ड के मौके पर शबाना ने उन लोगों का शुक्रिया अदा किया जो कि उनकी फिल्म 'मटरू की बिजली का मनडोला' में उनके किरदार को पसंद कर रहे हैं।

शबाना ने कहा कि इस रोल के लिए मैं तहे दिल से विशाल का शुक्रिया अदा करती हूं जिनके बदौलत मुझे यह फिल्म मिली। मालूम हो कि फिल्म मेंशबाना का किरदार निगेटिव शेड वाला है जो अपने फायदे के लिए अपने बेटे तक पर दांव लगा देती हैं। समीक्षकों ने तो शबाना के इस रोल की तुलना उन्हीं के ऐतिहासिक रोल गॉड मदर से कर दी है।

वैसे जानकारी के लिए बताते चलें कि 11 जनवरी को पर्दे पर पहुंची फिल्म 'मटरू की बिजली का मनडोला' के लिए अगर किसी की तारीफ हो रही है तो वो हैं फिल्म में मंडोला बनें पंकज कपूर और शबाना आजमी की। जिनके लिए दर्शकों और समीक्षकों ने केवल एक शब्द का प्रयोग किया है और वो है बेहतरीन।

फिल्म के सारे पहलुओं और किरादरों पर भारी पड़े पंकज कपूर और शबाना। लेकिन फिल्म के और पहलू कमजोर है जैसे कि इमरान और अनुष्का जिनके कारण फिल्म की हालत पतली है। वैसे फिल्म ने तीन दिन में मात्र 22 करोड़ का बिजनेस किया है जो कि उम्मीद से कम हैं लेकिन समीक्षकों ने कहा है कि फिल्म अपनी लागत वसूल लेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X