X
{* added on 10-dec-2024 *}
लूडो

लूडो

Hindi

2.5 /5 Users

3 /5 Filmibeat

लूडो कहानी

लूडो एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुराग बासु ने किया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राओ, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शैख़ और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिकाओं में है।   देखें फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें    देश भर में फैली महामारी के कारण ये फिल्म सीधे डिजिटल प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर 12 नवंबर को रिलीज़ हुई है।  फिल्म का ट्रेलर 19 अक्टूबर 2020 को रिलीज़ हुआ है।  कहानी  यहां चार कहानियां एक साथ चलती हैं, जो अलग अलग मोड़ पर एक दूसरे से टकराती है। पहली कहानी है आकाश (आदित्य रॉय कपूर) की, जिसका अपनी गर्लफ्रैंड आहना (सान्या मल्होत्रा) के साथ एक सेक्स टेप पोर्न साइट पर लीक कर दिया गया है। आहना की चार दिनों में किसी और से शादी है। लेकिन अब यह टेप दोनों की जिंदगी में हलचल पैदा कर देती है और इन्हें मुसीबत से निकालने आते हैं सत्तू त्रिपाठी। दूसरी कहानी है बिट्टू तिवारी की, जो कभी सत्तू तिवारी का दाहिना हाथ माना जाता था। लेकिन घर बसाने के लिए उसने अपराध की दुनिया से नाता तोड़ लिया। उसका अब भरा पूरा परिवार है। लेकिन कहते हैं कि पुराने कर्म कभी पीछा नहीं छोड़ते। यही इनके जीवन की ट्रैजेडी है। तीसरी कहानी है आलोक उर्फ आलू (राजकुमार राव) की, जो पिंकी (फातिमा) से बेतहाशा प्यार करता है। और उस प्यार के चक्कर में वह चोरी से लेकर मर्डर तक कर बैठता है। चौथी कहानी है राहुल और श्रीजा की। जो अपनी-अपनी जिंदगी और नौकरी से परेशान हैं। लेकिन एक झटके में किस्मत ऐसा पासा फेंकती है कि दोनों की सीधी सपाट जिंदगी हर क्षण अप्रत्याशित हो जाती है। और इन सभी कहानी और सभी किरदारों से जुड़े हैं डॉन सत्तू त्रिपाठी (पंकज त्रिपाठी)। सत्तू के जीवन की घटनाएं इन सभी किरदारों को प्रभावित करती जाती है या यूं कहें कि सभी गोटियों को अपने अपने घरों तक पहुंचा जाती है।
Read More

लूडो कास्ट एंड क्रू

लूडो क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर अनुराग बासु
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर NA
संपादक NA
संगीत / म्यूजिक प्रीतम चक्रवर्ती
निर्माता / प्रोड्यूसर भूषण कुमार, अनुराग बासु, दिव्या खोसला कुमार, कृष्ण कुमार, तानी बासु
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

लूडो समीक्षक की समीक्षा

FilmiBeat Hindi
अपनी जबरदस्त स्टारकास्ट के लिए 'लूडो' एक बार जरूर देखी जा सकती है। इसकी चार अलग कहानियां दिलचस्प शुरुआत लेती है, लेकिन धीरे धीरे उलझाती चली जाती है। लिहाजा, फिल्म का क्लाईमैक्स प्रभाव नहीं छोड़ता है। Read more at: https://hindi.filmibeat.com/reviews/ludo-movie-review-released-on-netflix-anurag-basu/articlecontent-pf294166-093955.html

लूडो गाने

लूडो फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

×
2.5 /5 Your Rating

लूडो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+