लूडो का ट्रेलर देख खुश हुए आमिर खान, ट्विटर पर लिख डाली इतनी बड़ी बात
इस समय नेटफ्लिक्स कई तगड़े धमाके करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और हाल ही में एक और शानदार ट्रेलर रिलीज हुआ है। हम बात कर रहे हैं अनुराग बासु की फिल्म लूडो की। इस फिल्म और इसके ट्रेलर को लेकर काफी समय से चर्चा थी और फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही ये ट्रेलर रिलीज हुआ लोग इसपर अपने रिएक्शन दे रहे हैं और काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद मिस्टर परफेक्ट आमिर खान भी अपने आपको इसको तारीफ करने से नहीं रोक पाए।
उन्होने लिखा है कि.. 'क्या ट्रेलर है, हैट्स ऑफ बासु। पूरी टीम को बहुत बधाई। कब तक इंतजार करना पड़ेगा।' आमिर खान ये पोस्ट सामने आने के बाद से लोग इसको लगातार साझा कर रहे हैं।

इस फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव के अलावा आदित्य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और पंकल त्रिपाठी जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं।
बात करें आमिर खान की तो इस समय वो फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री करीना कपूर खान नजर आने वाली हैं।
हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म की शूटिंग दौरान आमिर खान की पसलियों में चोट आई है लेकिन वो काम कर रहे हैं। आखिरी बार आमिर खान को फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में देखा गया था जो कि फ्लॉप हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











