X
लूडो
Hindi

लूडो कहानी

लूडो एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुराग बासु ने किया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राओ, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शैख़ और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिकाओं में है।  

देश भर में फैली महामारी के कारण ये फिल्म सीधे डिजिटल प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर 12 नवंबर को रिलीज़ हुई है। 
फिल्म का ट्रेलर 19 अक्टूबर 2020 को रिलीज़ हुआ है। 

कहानी 
यहां चार कहानियां एक साथ चलती हैं, जो अलग अलग मोड़ पर एक दूसरे से टकराती है। पहली कहानी है आकाश (आदित्य रॉय कपूर) की, जिसका अपनी गर्लफ्रैंड आहना (सान्या मल्होत्रा) के साथ एक सेक्स टेप पोर्न साइट पर लीक कर दिया गया है। आहना की चार दिनों में किसी और से शादी है। लेकिन अब यह टेप दोनों की जिंदगी में हलचल पैदा कर देती है और इन्हें मुसीबत से निकालने आते हैं सत्तू त्रिपाठी। दूसरी कहानी है बिट्टू तिवारी की, जो कभी सत्तू तिवारी का दाहिना हाथ माना जाता था। लेकिन घर बसाने के लिए उसने अपराध की दुनिया से नाता तोड़ लिया। उसका अब भरा पूरा परिवार है। लेकिन कहते हैं कि पुराने कर्म कभी पीछा नहीं छोड़ते। यही इनके जीवन की ट्रैजेडी है। तीसरी कहानी है आलोक उर्फ आलू (राजकुमार राव) की, जो पिंकी (फातिमा) से बेतहाशा प्यार करता है। और उस प्यार के चक्कर में वह चोरी से लेकर मर्डर तक कर बैठता है। चौथी कहानी है राहुल और श्रीजा की। जो अपनी-अपनी जिंदगी और नौकरी से परेशान हैं। लेकिन एक झटके में किस्मत ऐसा पासा फेंकती है कि दोनों की सीधी सपाट जिंदगी हर क्षण अप्रत्याशित हो जाती है। और इन सभी कहानी और सभी किरदारों से जुड़े हैं डॉन सत्तू त्रिपाठी (पंकज त्रिपाठी)। सत्तू के जीवन की घटनाएं इन सभी किरदारों को प्रभावित करती जाती है या यूं कहें कि सभी गोटियों को अपने अपने घरों तक पहुंचा जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+