नेटफ्लिक्स का बड़ा धमाका, एक साथ 17 नई फिल्में और ओरिजनल सीरिज की घोषणा- पूरी लिस्ट और फर्स्ट लुक
सिनेमाघरों के बंद रहने से ओटीटी प्लैटफॉर्म के बीच भी अब एक कंपिटिशन शुरु हो चुका है। कोरोना का कहर आने वाले कुछ महीनों तक थमता नहीं दिख रहा है। ऐसे में ओटीटी ही निर्माता, निर्देशकों का एकमात्र सहारा है। लिहाजा, डिजिटल प्लैटफॉर्म्स भी इस वक्त का फायदा उठा रहे हैं और दर्शकों के मनोरंजन के लिए नए प्रोजेक्ट्स ला रहे हैं।
जहां कुछ दिनों पहले हॉटस्टार ने एक साथ 7 बॉलीवुड फिल्मों की घोषणा की थी। वहीं, अब नेटफ्लिक्स ने एक नहीं, दस नहीं, बल्कि पूरी 17 नई फिल्में और ओरिजनल सीरिज का एलान किया है। जो कि आने वाले महीनों में रिलीज होगी। गुंजन सक्सेना, लूडो, तोरबाज़ समेत कई बड़ी फिल्मों के नाम इसमें शामिल हैं।

नेटफ्लिक्स की इस लिस्ट में 8 फिल्में, 3 नेटफ्लिक्स ओरिजनल और 6 वेब सीरिज शामिल हैं। सभी फिल्में और सीरिज बिल्कुल अलग अलग शैली की हैं। फिलहाल, नेटफ्लिक्स ने गुंजन सक्सेना बॉयोपिक को छोड़कर किसी के रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है।
यहां देंखे पूरी लिस्ट और फर्स्ट लुक पोस्टर्स-
जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल'- नए पोस्टर्स के साथ रिलीज डेट की घोषणा


Click it and Unblock the Notifications











