जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल'- नए पोस्टर्स के साथ रिलीज डेट की घोषणा
कोरोना महामारी के सिनेमाघरों के खुलने के आसार कम होते जा रहे हैं। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा फिल्में अब ओटीटी प्लैटफॉर्म पर ही रिलीज हो रही है। जाह्ववी कपूर स्टारर फिल्म 'गुंजन सक्सेना' का प्रीमियर डेट भी नेटफ्लिक्स ने अनाउंस कर दिया है। साथ ही फिल्म से किरदारों के लुक रिलीज किये गए हैं। फिल्म 12 अगस्त 2020 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो जाएगी। इसके साथ ही 17 और फिल्मों की घोषणा की गई है।
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन तले बनी इस फिल्म में जाह्नवी कपूर, पंकज त्रिपाठी, अंगद बेदी, विनीत सिंह जैसे कलाकार दिखेंगे। यह फिल्म इंडियन एयर फोर्स की पहली महिला चॉपर पायलट गुंजन सक्सेना की बॉयोपिक है।

यह फिल्म पहले 13 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन में टलती चली गई। अब इसे सीधे डिजिटल प्लैटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। खास बात है कि यह जाह्नवी कपूर की महज दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। लिहाजा, उनके करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण भी है।
एक्टर का खुलासा- 'टीवी इंडस्ट्री ने मुझे बैन कर दिया था, इसीलिए फिल्मों में आना पड़ा'


Click it and Unblock the Notifications











