एक्टर का खुलासा- 'टीवी इंडस्ट्री ने मुझे बैन कर दिया था, इसीलिए फिल्मों में आना पड़ा'
टेलीविजन से करियर शुरु करने वाले अभिनेता अमित साध ने खुलासा किया कि टेलीविजन इंडस्ट्री ने उन्हें बैन कर दिया था। इसीलिए फिर उन्होंने फिल्मों की ओर रुख कर लिया। हालिया रिलीज वेब सीरिज 'ब्रीद' में अपने सधे हुए अभिनय से तारीफें बटोर रहे अमित साध ने कहा कि, मुखर होने की वजह से टीवी इंडस्ट्री द्वारा उनपर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में अमित साध ने कहा कि, 'मैंने टेलीविजन की दुनिया को इसीलिए नहीं छोड़ा था कि मैं फिल्मों में जाना चाहता था। दरअसल टीवी इंडस्ट्री ने मुझे बैन कर दिया था। वहां सबने एक दूसरे से बात की और फैसला किया कि मुझे काम ना दें। तो फिर मैंने भी सोचा कि अच्छा? नहीं दे रहे हो? तो फिर मैं फिल्मों में जाऊंगा।'

एक्टर ने बताया कि टीवी इंडस्ट्री में लोग एक-दूसरे को फोन करते थे और कहते थे कि इसको काम मत देना। एक बड़े प्रोड्यूसर का फोन आया था और उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम काम अच्छा करते हो लेकिन तुम्हारी इमेज तो विवादित है।


Click it and Unblock the Notifications











