अक्षय कुमार की लक्ष्मी, अभिषेक बच्चन की लूडो समेत इन फिल्मों का दिवाली पर बड़ा क्लैश, होगा धमाल
कोरोना वायरस महामारी ने जिस तरह देश के हर सेक्टर की कमर तोड़ी, ठीक ऐसे ही ये साल बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए भी मनहूस रहा। कोरोना वायरस महामारी के चलते देशभर में हुई तालाबंदी के बाद थिएटर बंद पड़ गए और फिल्मों की शूटिंग व सभी काम धंधे ठप्प पड़ गए। कई महीने बीत जाने के बाद इंडस्ट्री का काम अब धीरे धीरे पटरी पर आने लगा है और अब न्यू नॉर्मल में फिल्मों की शूटिंग शुरू होने लगी। साथ ही बीते कुछ दिन पहले सरकार ने थिएटर्स खुलने की अनुमति दे दी।
देशभर में सिनेमाघर खुलने के बाद अब उम्मीद है कि दिवाली तक थिएटर का हाल भी पहले की तरह सामान्य देखने को मिले। खैर पहले जैसा तो अब कुछ भी नहीं रहा है। नई गाइडलाइन्स के साथ सिनेमाघर खुले हैं। साथ ही फिल्मों की रिलीज और देखने के लिए भी नए नियम आ गए हैं। ऐसे में अब दिवाली फैंस के लिए सिनेमाघरों में मनाई जा सकेगी। वहीं दूसरी तरफ ओटीटी प्लेटफॉर्म का चलन भी बढ़ने लगा। ऐसे में दिवाली के मौके पर ओटीटी पर भी बड़ी फिल्में रिलीज होंगी।
आइए बताते हैं आपको कि इस दिवाली फैंस को कौन कौन सी बड़ी फिल्में देखने को मिलेंगी। इस लिस्ट में अक्षय कुमार, राजकुमार राव, अभिषेक बच्चन, दिलजीत दोसांझ, मनोज बाजपेयी, समेत कई बड़े सितारों की फिल्में दस्तक देने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











