राजकुमार राव ने शेयर किया लूडो का लोगो, बताई फिल्म से जुड़ी खास डीटेल
कोरोना महामारी के बीच अब बॉलीवुड धीरे धीरे पटरी पर आ रहा है। अब राजकुमार राव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी अगली फिल्म लू़डो के ट्रेलर की डीटेल्स शेयर की। लूडो के लोगो के साथ राजकुमार राव ने शेयर किया है कि फिल्म का ट्रेलर कल यानि कि 19 अक्टूबर को रिलीज़ हो रहा है।
फिल्म अनुराग बसु का अगला प्रोजेक्ट है जिसमें राजकुमार राव के साथ अभिषेक बच्चन, फातिमा सना शेख़, आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा, पंकज त्रिपाठी व अन्य कलाकार दिखाई देंगे।

लूडो, अनुराग बसु की फिल्म लाइफ इन अ मेट्रो की तरह चार छोटी कहानियों की फिल्म है। फिल्म से राजकुमार राव का एक लुक पहले ही बाहर आ चुका है। इस लुक में राजकुमार राव घाघरा चोली में नज़र आ रहे हैं।
गौरतलब है कि राजकुमार राव अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर आजकल लाईमलाइट में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
