'लूडो' की चार कहानियां और चार रंग के बीच क्या है नाता- निर्देशक अनुराग बसु ने किया खुलासा
अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'लूडो' 12 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगी। अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, आदित्य रॉय कपूर और सान्या मल्होत्रा स्टारर इस फिल्म में चार कहानियां हैं, जो अंत में जाकर एक दूसरे से जुड़ती हैं। निर्देशक ने हाल ही में लूडो के चार रंगों और फिल्म की चार कहानियों के बीच का नाता रिवील किया।
यह फिल्म एक डार्क कॉमेडी है। लूडो बोर्ड की तरह चारों कहानियों का एक कलर कोड है, जबकि डाइस सभी कहानियों को प्रभावित करता है।

फिल्म पर बात करते हुए अनुराग बसु ने खुलासा किया कि कहानी को आगे बढ़ाने वाले डाइस पंकज त्रिपाठी है। उनके गले में लटके डाइस में एक क्लू छुपा है।
निर्देशक ने आगे बताया, "हर संस्कृति और समाज में रंग अलग-अलग चीजों का प्रतिनिधित्व करते हैं। लाल रंग आमतौर पर प्यार और गुस्सा का प्रतीक है, जो अभिषेक बच्चन की कहानी है। मेरे लिए पीला रंग शांति, खुशी और सुख है, जो आदित्य रॉय कपूर का ट्रैक है। रोहित सराफ और पर्ल माने की कहानी नीला रंग है, जो आशावाद और पवित्रता का प्रतिनिधित्व करते हैं। जबकि हरा रंग अप्रत्याशित है और यह राजकुमार राव की कहानी है।"
अनुराग बसु ने कहा, "मैं एक फिल्म में चार से पांच जॉनर दिखाना चाहता था, जो कि एक मुश्किल चीज है। मैं चाहता था कि लोग पूरी फिल्म के रूप में इसका आनंद लें और ना कि चार अलग-अलग कहानियां के तौर पर। इसीलिए रंग और डाइस का प्रतिनिधित्व करने वाला कैरेक्टर कहानी को बांधने के लिए जरूरी था।"


Click it and Unblock the Notifications












