जोकर वर्ष 2012 में रिलीज हुई एक हिंदी कॉमेडी साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन शिरीष कुंद्र ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में नजर आये। यह फिल्म 31 अगस्त 2012 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, फिल्म में बेहतरीन स्टारकास्ट होने के बावजूद फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ कमाल-धमाल नहीं दिखा सकी। कहानी- 'जोकर' फिल्म की कहानी है एक गांव पागलपुर की। जहां बेसिक सुविधाएं जैसै पानी, बिजली आदी मौजूद नहीं हैं। अगस्त्य (अक्षय कुमार) जो की एक रिसर्चर है एलियन्स के इस दुनिया में मौजूद होने की खोज कर रहा है। अगस्त्य भी इसी गांव पागलपुर का रहने वाला है। अगस्त्य एक दिन वापस अपने गांव आता है उसके साथ उसकी पत्नी दिवा (सोनाक्षी सिन्हा) भी है। अगस्त्य की किस्मत उसका साथ देती है और वो अपने इस छोटे से गांव को ग्लोबल मैप में एक पहचान दिलाता है और साथ ही एलियन्स की खोज भी जारी रखता है। फिर कुछ ही दिनों में गांव को पूरी दुनिया में जाना जाने लगता है और इस प्रसिद्धी के साथ कई मुश्किलें भी आती हैं। इन्हीं मुश्किलों को कॉमेडी के धागे में पिरोकर निर्देशक ने अक्षय और सोनाक्षी की हिट जोड़ को भुनाने की कोशिश की है लेकिन अफसोस ना ही अक्षय और ना ही सोनाक्षी इस बार अपने द्वारा तय की गई ऊंचाईयों तक पहुचं पाए।