'फ्लाप जोकर के लिए पैसे दो अक्षय'
कोरियोग्राफऱ फरहा खान के पति शिरीष कुंदर की जोकर ने बॉक्सआफिस पर पानी तक नहीं मांगा। फिल्म बुरी तरह से पिट गई जिसके पीछे दोषी ठहराया जा रहा है फिल्म के हीरो अक्षय कुमार को जिन्होंने फिल्म के प्रमोशन में बिल्कुल हिस्सा नहीं लिया। सुनने में आया है कि इसलिए नाराज शिरीष कुंदर ने अक्षय कुमार से मुआवजे की मांग की है।
हालांकि बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार उस समय अपने ससुर राजेश खन्ना की बीमारी और उसके बाद उनकी मौत के कारण काफी परेशान थे। अपनी निजी जिंदगी में काफी दुखी होने के कारण अक्षय कुमार ने फिल्म के प्रमोशन में हिस्सा नहीं लिया।लेकिन अंदर की खबर रखने वाले कहते हैं कि अक्षय को पहले से पता था कि फिल्म चलेगी नहीं इसलिए वो प्रमोशन में नही आये। अब कारण चाहे जो भी हो सच तो यही है कि अक्षय कुमार ने फिल्म के प्रचार में हिस्सा नहीं लिया और फिल्म लोगों की नजर में दो कौड़ी की साबित हुई। देखते हैं कि शिरीष की इस बात का अक्षय कुमार क्या जवाब देते हैं?
मुंबई। फिल्म जोकर की विफलता का सारा ढीकरा निर्माता-निर्देशक शिरीष कुंदर ने अक्षय कुमार के सिर फोड़ा है। अक्षय ने फिल्म के प्रचार में खास हिस्सा नहीं लिया था और इसे फिल्म की विफलता की वजह मानते हुए शिरीष ने अक्षय से मुआवजे की माँग की है।


Click it and Unblock the Notifications
