पहले खूब रूलाया अब 'जोकर' बनके हंसाएगे यह एक्टर!
[बॉलीवुड न्यूज] विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म 'उड़ान' में अपनी दमदार भूमिका से तारीफें बटोर चुके एक्टर रजत बरमेचा एक बार फिर कुछ अलग करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिए अपने फैंस को हैरानी में डाल दिया है।

दरअसल रजत ने ट्विटर पर अपनी एक अजीबोगरीब तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में रजत का लुक 'बैटमैन' फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता हीथ लेजर द्वारा अख्तियार किए गए जोकर के लुक से प्रेरित है।
पढ़ें- इस पॉपुलर Tv एक्ट्रेस ने कहा, बॉलीवुड दर्शक करते हैं रंगभेद
इस तस्वीर को ट्विट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमेशा यह भूमिका करना चाहता था। सपना सच हो गया। हीथ लेजर आपकी इज्जत करता हूं।'
जाहिर अब इतने समय के बाद रजत ने अपनी मौजूदगी दिखाई है तो उनके फैंस भी काफी उत्साहित हो गए। फैंस ने उनसे कुछ बातें, कुछ सवाल किए। जिसके जरिए यह पता लगता है कि रजत ने यह लुक अपनी एक आगामी फिल्म के लिए अपनाया है।
खबरों के अनुसार, रजत फिलहाल परम गिल की फिल्म 'वॉरीयर सावित्री' पर काम कर रहे हैं। लेकिन वह इसी फिल्म में जोकर बनने वाले हैं या किसी और में यह अभी स्पष्ट नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











