'जोकर' में आइटम नंबर करके पछता रही हैं चित्रंगदा!
अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'जोकर' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही लेकिन चित्रंगदा सिंह का आइटम नंबर जरुर चर्चा में रहा। शिरीष कुंदर की फिल्म जोकर में चित्रंगदा सिंह ने काफिराना आइटम सांग किया था जो की काफी चर्चा में रहा था इस गाने को फिल्माने में चित्रंगदा सिंह ने काफी मेहनत की साथ ही अपनी अदाओं से सभी को काफी एंटरटेन भी किया।
अब जोकर फिल्म के पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाने से चित्रंगदा सिंह काफी मायूस हैं और उन्हें लग रहा है कि शायद उन्हें इस फिल्म में आइटम सांग करना ही नहीं चाहिए था। जोकर ने चित्रंगदा सिंह के खाते में एक फ्लॉप फिल्म ला दी।
वैसे तो फिल्म के रिस्पांस से फिल्म के एक्टर अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा और निर्देशक शिरीष कुंदर भी काफी मायूस हुए लेकिन चित्रंगदा उनसे भी ज्यादा मायूस हैं। फिल्म की शुरुआत से ही शिरीष कुंदर और अक्षय कुमार के बीच कुछ मतभेद रहे जो की फिल्म के प्रमोशन के दौरान खुलकर सामने आए। फिल्म के प्रमोशन के लिए हर जगह सोनाक्षी या चित्रंगदा ही नजर आईं अक्षय किसी भी इवेंट में नजर नहीं आए।
खैर अब जो भी हो जोकर को भले ही बॉक्स ऑफिस पर पहचान ना मिली हो लेकिन चित्रंगदा को अपने काफिराना आइटम सांग से पहचान जरुर मिली है। इस गाने के चलते जोकर ने भी कुछ सुर्खियों में जगह पा ली। जोकर से पहले चित्रंगदा ने 'देसी ब्वायज' में भी अक्षय कुमार के साथ काम किया था। इसके अलावा 'ये साली जिंदगी' भी जित्रंगदा सिंह की एक हिट फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications
