अक्षय कुमार से चिढ़ गईं फराह खान
फराह खान के फिल्म प्रोडक्शन की फिल्म जोकर में सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय कुमार ने लीड किरदार निभया। फिल्म ज्यादा नहीं चली। इसका एक कारण यह भी था कि अक्षय ने फिल्म को ज्यादा प्रोमोट नहीं किया। खबर है कि अक्षय कुमार और फराह के पति शिरीश कुंदर के साथ कुछ टसल चल रही है।
अक्षय के प्रति फराह के दिल में भरा गुबार आज तब फूट पड़ा जब मीडिया ने उनसे यह पूछा कि जोकर पिट क्यों गई। फराह ने कहा, "जोकर को काफी खराब रिस्पॉन्स मिला। असल में जोकर से जुड़े लोगों ने ही उसे मार दिया, वो भी रिलीज़ होने के पहले। अच्छा हुआ या बुरा, लेकिन मुझे सबक मिल गया है और मैं सबक के साथ आगे बढ़ गई हूं। जब स्टार फिल्म के साथ खड़ा न हो तो फिल्म सभी के लिये मुफ्त हो जाती है।"
फराह ने इस दौरान बातों-बातों में यह भी कह दिया कि वो अक्षय के साथ भविष्य में कोई फिल्म नहीं करेंगी। फराह ने कहा, "मैं ऐसे हीरो के साथ काम नहीं करूंगी, जो फिल्म के साथ खड़ा न हो। मैं अब आगे कुछ नहीं कहूंगी। बात करनी है तो इंडिया गॉट टैलेंट के बारे में करिये।" हम आपको बता दें कि फराह जल्द ही इंडिया गॉट टैलेंट में आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications












