X
होम » सेलेब्स » सोनाक्षी सिन्‍हा
सोनाक्षी सिन्‍हा

सोनाक्षी सिन्‍हा

Actress
जीवनी:  सोनाक्षी सिन्‍हा हिन्‍दी फिल्‍म अभिनेत्री हैं। वे बॉलीवुड की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्‍होंने अपने अभिनय करियर की शुरूआत सुपरस्‍टार सलमान खान के साथ की। फिल्‍मों में आने से पहले उन्‍हें अपना वजन काफी कम करना पड़ा था । पृष्‍ठभूमि सोनाक्षी सिन्‍हा का जन्‍म पटना, (बिहार) में हुआ था। उनके पिता का नाम शत्रुघ्न सिन्‍हा है जो कि अपने समय के मशहूर अभिनेता रहे हैं। उनकी मां का नाम पूनम सिन्‍हा है। उनके दो भाई भी हैं जिनका नाम लव सिन्‍हा और कुश सिन्‍हा है। सोनाक्षी की अनदेखी तस्वीरें     पढ़ाई सोनाक्षी सिन्‍हा की स्‍कूली पढ़ाई आर्य विद्या मंदिर, मुंबई से हुई थी। इसके बाद उन्‍होंने श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरसी महिला विद्यापीठ, मुंबई से फैशन डिजाइनिंग में स्‍नातक की पढ़ाई की। सोनाक्षी सिन्हा की फिल्मोग्राफी  करियर सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरूआत कास्‍ट्यूम डिजाइनर के रूप में की थी लेकिन उनके फिल्‍मी करियर की शुरूआत काफी शानदार रही। फिल्‍म 'दबंग' से उन्‍होंने अपने अभिनय करियर की शुरूआत की जिसमें उनके हीरो सलमान खान थे। इस फिल्‍म ने उस समय नए कीर्तिमान स्‍थापित किए और रिकार्ड तोड़ कमाई की इस फिल्‍म में सोनाक्षी सिन्‍हा के अभिनय को सभी ने सराहा और उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिला। वह अब तक कई बेहतरीन फिल्मों मे नजर आ चुकीं हैं और बाॅलीवुड में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनायी है। शादी  अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने रविवार, 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड ज़हीर इकबाल से शादी कर ली।
और पढ़ें

सोनाक्षी सिन्‍हा फिल्में

सोनाक्षी सिन्‍हा:

सोनाक्षी सिन्‍हा

नाम सोनाक्षी सिन्‍हा
जन्म की तारीख 02 Jun 1987
उम्र 39
पटना, बिहार
वर्तमान निवास
धर्म
राष्ट्रीयता
हाइट
राशि चिन्ह
शौक

सोनाक्षी सिन्‍हा कुल कमाई

कुल कमाई

सोनाक्षी सिन्‍हा तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+